UP Political News: सहयोगी भी तरेरने लगे अखिलेश पर आँखे

उत्तर प्रदेशUP Political News: सहयोगी भी तरेरने लगे अखिलेश पर आँखे

Date:

समाजवादी पार्टी के मुखिया आजकल जहाँ आज़म खान को लेकर आलोचनाओं में घिरे हुए हैं वहीँ अब उनके सहयोगी भी उनके ऊपर कटाक्ष करने में जुट गए है. रालोद के बाद समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े सहयोगी दल सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर व्यंग के बाण चलाते हुए कहा कि उन्हें शायद AC की हवा लग गयी । इसके साथ ही सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश को AC कमरों से बाहर निकलने की सलाह भी दी। 

Read Also :Lucknow: भाजपा की संसदीय बोर्ड बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि वह अपने नवरत्नों में घिरे रहते हैं, कार्यकर्ताओं से मिलने से कतराते हैं और यही वजह कि इतना मज़बूत गठबंधन होने के बावजूद हम सरकार नहीं बना पाए। राजभर ने कहा कि चुनाव में हालात सपा के पक्ष में थे, लोग सपा को वोट भी देना चाहते थे लेकिन नवरत्नों में घिरे होने के कारण अखिलेश इन लोगों का वोट ले ही नहीं पाए।

Read Also : सहारनपुर देवबंद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की रखी आधारशिला

सुभासपा प्रमुख ने कहा कि मेरी अब जब उनसे मुलाकात होगी तो मैं उनको बाहर निकलकर लोगों से मिलने और सच का सामना करने और अपने संगठन को मज़बूत करने की सलाह दूंगा। राजभर से जब पूछा गया कि आपकी बात का कहीं अखिलेश बुरा न मान जाएँ और गठबंधन न तोड़ लें, सुभासपा मुखिया ने कहा कि सच बहुत कड़वा होता है, वैसे इसमें बुरा मानने की कोई बात नहीं, रही बात गठबंधन तोड़ने कि तो जिसे मेरी ज़रुरत होगी वह मेरे पास आएगा, मैंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के दम पार्टी को खड़ा और मज़बूत किया है। बता दें कि सुभासपा के इस बार 6 विधायक सदन में पहुंचे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related