इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए एक फैसले ने लोगो को किया हक्का-बक्का जिसमे विशेष सत्र न्यायालय द्वारा 10 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ 20 रुपये के बदले मौखिक यौन संबंध करने वाले दोषी सोनू कुशवाहा कि सजा को किया गया कम और उनके द्वारा किये गए अपराध को बताया गया कम गंभीर।
जज अनिल कुमार ओझा की एकल-न्यायाधीश बेंच ने सोनू कुशवाहा की सजा को 10 साल से घटाकर 7 साल कर दिया, यह देखते हुए कि उनके द्वारा किया गया अपराध ‘कम गंभीर’ है। न्यायमूर्ति अनिल कुमार ओझा दोषी सोनू कुशवाहा पर लगाए गए अपील कि सुनवाई कर रहे थे जिसमे भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), साथ ही POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत दोषी की सजा निर्धारित की गयी थी और विशेष सत्र न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर इन धाराओं का मूल्यांकन किया गया।
Read also: महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
फैसले में कहा गया है कि यह केस दोनों धाराओं में से किसी के दायरे में नहीं आता, लेकिन यह POCSO अधिनियम की धारा 4 के तहत दंडनीय है। “यह परइ तरह से साफ़ है कि अपीलकर्ता द्वारा किया गया अपराध न तो POCSO अधिनियम की धारा 5/6 और न ही POCSO अधिनियम की धारा 9 (M) के तहत आता है। यह मामला भेदक यौन हमला है क्योंकि अपीलकर्ता ने अपना पी*निस पीड़ित के मुंह में रखा था और यह बड़े यौन हमले या गंभीर यौन हमले की श्रेणी में नहीं आता है। यह भेदक यौन हमले की श्रेणी में आता है जो पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दंडनीय है।” कोर्ट ने अवलोकन किया।
फैसला देते हुए अदालत ने अपीलकर्ता की सजा को 10 साल से घटाकर 7 साल कर दिया, और 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है, क्योंकि धारा 4 के तहत ‘पेनेट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट’ ‘एग्रेटेड पेनेट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट’ की तुलना में ‘कम आपराधिक’ है।
मामला यह था कि अपीलकर्ता सोनू कुशवाहा पर शिकायतकर्ता के घर जाकर शिकायतकर्ता के 10 वर्षीय बच्चे को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया था।
Read also: दिल्ली में अपहृत नाबालिग लड़की उत्तराखंड के रुद्रपुर से बरामद
शिकायतकर्ता ने बताया कि “सोनू कुशवाहा ने 20 रुपये के बदले उनके बच्चे के मुँह में अपना पी*निस डाला। जब बच्चा घर वापस आया तो, तो परिवारवालों ने पूछा कि उसने पैसे कहाँ से लाये।”
बच्चा कुछ भी बोल नहीं रहा था, काफी जबरदस्ती करने के बाद बच्चे ने आपबीती घरवालों को बताई। उन्होंने कहा कि सोनू कुशवाहा ने सच बताने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। कुछ समय बाद नाबालिग के माता-पिता ने हिम्मत कर सोनू कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

