UP News: एक बार फिर बागी हुआ बलिया, पत्रकारों के समर्थन में बंद रहे सभी बाजार

उत्तर प्रदेशUP News: एक बार फिर बागी हुआ बलिया, पत्रकारों के समर्थन में...

Date:

लखनऊ/बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा पेपर लीक कांड में जेल भेजे गये बलिया के पत्रकारों के समर्थन में पूरा शहर आ गया है। शनिवार को पत्रकारों की ओर से बुलाये गये बंद का असर पूरे बलिया में दिखाई दिया।

 बलिया के सभी बाजार पूरे दिन बंद रहे। बंद के समर्थन में आये लोगों की मांग है कि इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और असल दोषियों को जेल भेजा जाए। साथ ही बलिया के डीएम और एसपी को दोषी मानते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। 

Also Read : आंध्र प्रदेश में मंत्री के जुलूस के लिए ऑटो रुकने से बच्चे की मौत

युवा छात्रनेता सौरभ सिंह ने कहा कि बलिया में पत्रकारों के साथ जो हुआ है, वह बेहद निंदनीय है। क्या अब अपने कार्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करना गुनाह हो गया है। पत्रकारों ने तो सिर्फ खबर लिखी थी। 

उन्होंने तो सच बताया था जो उनकी जिम्मेदारी है। लेकिन, अफसोस कि असल दोषियों को पकड़ने के बजाय बलिया के जिला प्रशासन ने पत्रकारों को ही जेल भेज दिया। अगर इसका विरोध नहीं किया गया तो एक गलत परिपाटी बन जाएगी। ऐसे में यह बेहद जरूरी हो गया है कि सरकार को सच बताया जाए। 

Also Read : UP News: तीसरी शादी के लिए घोड़ी चढा दूल्हा मौके पर पहुंची दूसरी पत्नी ने चप्पलों से जमकर धुना

सौरभ सिंह ने कहा कि हमने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की है। बलिया ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ सिर्फ इसी बिगुल बजाया था कि वह हमारी स्वतंत्रता और अधिकारों का हनन कर रहे थे। अब इस तरह होता रहा तो हमने अभी सिर्फ बलिया को बंद कर ताकत दिखाई दी है, आगे जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी उतरेंगे। उन्होंने पत्रकारों को तत्काल रिहा किये जाने की मांग की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...