Aligarh News: गौकशी करते चार गोकश गिरफ्तार,गोमांस बरामद, बजरंग दल का प्रदर्शन

फीचर्डAligarh News: गौकशी करते चार गोकश गिरफ्तार,गोमांस बरामद, बजरंग दल का प्रदर्शन

Date:


Aligarh News: गौकशी करते चार गोकश गिरफ्तार,गोमांस बरामद, बजरंग दल का प्रदर्शन

अलीगढ़। जिले में गोकशी करने का सनसनीखेज मामला (Shocking Incident) सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोकशी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की है। गोकशी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों सहित कई कुंटल गोमांस भी मौके से बरामद किया गया है। गोकशी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। जिसके बाद सैकड़ों से ज्यादा आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जबकि अलीगढ़ जैसे अति संवेदनशील जिले में गोकशी की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है।

Read also: पाकिस्तान में पुलिस ने आईएस से जुड़े आतंकी कमांडर को मार गिराया

जिले की तहसील अतरौली क्षेत्र के थाना बरला इलाके के गांव टिकटा का हैं। जहां मुखबिर के द्वारा इलाका पुलिस को गोकशी होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ लोग गोकशी करते हुए मिले। इस दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं भारी तादाद में गोमांस भी बरामद किया गया। गोकशी होने की सूचना जंगल में लगी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई जिसके बाद आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ता गोकशी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करने को लेकर थाने जा पहुंचे जिसके बाद गुस्साए बजरंग दल के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं ने थाने पर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।

Read also: पुलिस पर किया हमला, गोतस्करों को छुड़ाया

इस दौरान थाना प्रभारी उमेश चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर के द्वारा फोन कॉल कर सूचना दी गई थी कि इलाके के टिकटा गांव के जंगलों के बीच खेतों में कुछ लोग गोवंश को काट रहे हैं। मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और सतर्कता बरतते हुए गाय काटे जाने वाली जगह पर चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए मौके पर गाय काट रहे चार लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस दौरान गायों की गोकशी करने वाले गोकशों के कब्जे से करीब 3 कुंटल गाय का गोमांस भी मौके से बरामद किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related