आलिया ने शुरू की RRR की शूटिंग

बॉलीवुडआलिया ने शुरू की RRR की शूटिंग

Date:


आलिया ने शुरू की RRR की शूटिंग

मुंबई:- बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आने वाली फिल्म आरआरआर की शूटिंग शुरू कर दी है। बाहुबली फेम निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एन‍टीआर और रामचरण के साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। आलिया फ़िल्म के सेट पर पहुंच गयी हैं और राजामौली के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में आ गयी हैं।

एस.एस राजामौली ने आलिया के साथ फोटो शेयर करके लिखा, “हमारी प्रिय सीता का आरआरआर के सेट पर गर्मजोशी से स्वागत है। बेहद काबिल और ख़ूबसूरत आलिया भट्ट। आलिया का यह तेलुगु डेब्यू है। मूल रूप से तेलुगु में बन रही आरआरआर एक पीरियड फ़िल्म है, जो हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में भी रिलीज़ की जाएगी। फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होने वाली है।

‘आरआरआर’ में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार के अलावा दो हॉलीवुड स्टार भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म दुनिया की 10 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस मल्टी स्टारर फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...