प्रोड्यूसर के अभद्र व्यवहार के कारण अलंकृता सहाय ने छोड़ी पंजाबी फिल्म

बॉलीवुडप्रोड्यूसर के अभद्र व्यवहार के कारण अलंकृता सहाय ने छोड़ी पंजाबी फिल्म

Date:


प्रोड्यूसर के अभद्र व्यवहार के कारण अलंकृता सहाय ने छोड़ी पंजाबी फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस अलंकृता सहाय ने एक पंजाबी फिल्म से बाहर होने का फैसला किया है. अलंकृता सहाय ने यह फैसला फिल्म के प्रोड्यूसर के उनके साथ खराब व्यवहार और भद्दी टिप्पणी की वजह से लिया है.

अलंकृता की इस पंजाबी फिल्म का नाम फुफ्फड़ जी था. इससे वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही थीं. हालांकि खराब परिस्थितियों के चलते उन्होंने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है.

प्रोड्यूसर की ओर से खराब व्यवहार दिखाने पर अलंकृता सहाय ने फिल्म को छोड़ा. उन्होंने कहा, ‘बाकी टीम अच्छी थी, लेकिन प्रोड्यूसर्स में से एक गैर-पेशेवर और अनैतिक था.’

उन्होंने कहा, ‘मैंने अब तक कई प्रोड्यूसर्स और लोगों के साथ काम किया है, और वे सभी अद्भुत रहे हैं. मैंने ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं किया था.’ 27 साल की अलंकृता सहाय का कहना है कि यह सब पेशेवर मतभेदों के साथ शुरू हुआ था. फिर एक समय ऐसा आया जब वह निर्माता के साथ काम नहीं कर पा रही थीं, क्योंकि उन्होंने सीमा पार कर दी थी.

अलंकृता सहाय ने कहा, ‘किसी को भी सीमा पार नहीं करनी चाहिए, भले ही वह जुबानी तौर पर ही क्यों ना हो. अगर आप मेरे बारे में भद्दी और अनुचित बातें करते हैं तो मैं इसे क्यों बर्दाश्त करूंगी? एक महिला होने के नाते, मेरा स्वाभिमान मेरे लिए सब कुछ है, और मैं इसकी रक्षा करूंगी चाहे कुछ भी हो जाए. वह शख्स कच्चा और नैतिक रूप से कठोर है.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...