28 मई को रिलीज़ होगी अक्षय की बेल बॉटम

बॉलीवुड28 मई को रिलीज़ होगी अक्षय की बेल बॉटम

Date:


28 मई को रिलीज़ होगी अक्षय की बेल बॉटम

सारी अफवाहों को शांत करते हुए अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘बेल बॉटम’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। बेल बॉटम 28 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह एक थ्रिलर फिल्म है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं।

कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार फैंस के इस खबर से बेहद उत्साहित होंगे। जहां फिलहाल ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बेल बॉटम का मई में आना लॉक हो चुका है। वहीं, खास बात है कि अफवाहों से इतर फिल्म ओटीटी पर नहीं, बल्कि थियेटर्स में आएगी।

इस जासूसी थ्रिलर फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग स्कॉटलैंड और लंदन में की गई है। इस फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया गया था। 1980 के समय पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका अदा कर रहे हैं। और इस लुक में बेहद दमदार नजर आ रहे हैं। टीजर में उनके तीन अलग अलग दिखाए गए हैं।

ओटीटी पर रिलीज की बात सुनकर, फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा था कि- “बेल बॉटम एक ऐसी फिल्म है जिसे हमेशा से ही सिनेमाघरों के लिए बनाया गया है। फिल्म के ओटीटी रिलीज होने की खबरें पूरी तरह से फर्जी है।”

फिल्म की कहानी लिखी है असीम अरोरा और परवेज़ शेख ने। लॉकडाउन के दौरान ही फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई और फिर अगस्त से फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी गई। फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...