आईपीएल में कोई भी श्रीलंकन खिलाड़ी न होने से जयवर्धने निराश

स्पोर्ट्सआईपीएल में कोई भी श्रीलंकन खिलाड़ी न होने से जयवर्धने निराश

Date:


आईपीएल में कोई भी श्रीलंकन खिलाड़ी न होने से जयवर्धने निराश

नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि यह ‘निराशाजनक’ है कि गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 की मिनी नीलामी में श्रीलंका के किसी भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया। जयवर्धने खुद श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज हैं और वे देश के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। जयवर्धने ने साफ कहा है कि अगर आईपीएल में श्रीलंका के खिलाड़ी अपनी मौजूदगी चाहते हैं तो उनको अपने खेल का स्तर ऊपर उठाना होगा।

लसिथ मलिंगा के संन्यास लेने के फैसले और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नीलामी से पहले इसुरु उदाना को रिलीज करने के फैसले का मतलब है कि श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी अपने इतिहास में पहली बार लीग का हिस्सा नहीं होगा।

हालांकि, उडाना, कुसल परेरा और थिसारा परेरा नीलामी का हिस्सा थे, लेकिन सभी अनसोल्ड हो गए।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए जयवर्धने ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे पास अभी भी प्रतिनिधित्व है, इसलिए हम खुश हैं (अपने और संगकारा के आईपीएल में होने पर मजाक करते हुए) लेकिन हां, थोड़ा निराश हूं। मुझे यकीन है कि कुछ लोग राडार पर थे, लेकिन मुझे लगता है यह एक कठिन जगह है क्योंकि आप विदेशी खिलाड़ियों के लिए 20 के करीब स्लॉट्स देख रहे हैं और अधिकांश स्लॉट्स उन तेज गेंदबाजों और ऑलराउंडरों के लिए हैं, जो मुझे लगता है कि श्रीलंका के पास इसकी थोड़ी कमी है।”

जयवर्धने ने आगे कहा कि वे यकीन करते हैं श्रीलंका के युवा इस कमी को आगे पूरा कर देंगे। यह भले ही दिल तोड़ने वाली बात है लेकिन यही आईपीएल की लीग है जिसमें शिरकत करना किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए उपलब्धि से कम नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related