मां की मृत्यु पर अक्षय कुमार ने साझा किया असहनीय पीड़ा का एहसास

एंटरटेनमेंटमां की मृत्यु पर अक्षय कुमार ने साझा किया असहनीय पीड़ा का...

Date:


मां की मृत्यु पर अक्षय कुमार ने साझा किया असहनीय पीड़ा का एहसास

मुम्बई। हिन्दी फिल्मी जगत के बेहतरीन कलाकार अक्षय कुमार ने अपने चाहने वालों से एक दुखद सूचना शेयर की है। इस कलाकार की मां अरुणा भाटिया का अब इस दुनिया में नहीं रहीं। अक्षय ने अपनी मां की याद में एक भावुक संदेश लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कीं हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी मां कई दिनों से बेहद अस्वस्थ थीं। बीते दिनों उनकी बीमारी के कारण अक्षय को शूटिंग छोड़कर लंदन से मुंबई वापस लौटना पड़ा था। अक्षय की मां काफी दिनों से आईसीयू में एडमिट थीं।

अक्षय कुमार ने फैन्स को साझा किये संदेश में लिखा, वो मेरी जिंदगी का अहम भाग थीं, आज मुझे इतनी तकलीफ हुई है कि जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल है।

Read also: अक्षय कुमार, वाणी कपूर ने राजधानी में बेल बॉटम के ट्रेलर लॉन्च का जश्न मनाया

मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं हैं। अब वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ है। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की आवश्यकता हैं, क्योंकि हमारा परिवार फिलवक्त बड़ी मुश्किल दौर से उबर रहा है।

मालूम हो फिल्म स्टार अनुमप खेर की तरह अक्षय कुमार भी अपनी मां के साथ तमाम फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करने का शगल रखते थे। उनकी मां की निधन की सूचना पाकर बॉडीवुड इंडस्ट्रीज में उनके शुभचिंतक, मित्र और सहयोगी कलाकार अपनी-अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

Read also: बेल बॉटम के ट्रेलर लॉन्च के लिए अक्षय कुमार, वाणी कपूर दिल्ली रवाना हुए

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related