जाने उन भारतीय मिठाइयों के बारे में जिसका मजा डायबिटीज़ के मरीज़ भी ले सकते हैं

लाइफस्टाइलजाने उन भारतीय मिठाइयों के बारे में जिसका मजा डायबिटीज़ के मरीज़...

Date:


जाने उन भारतीय मिठाइयों के बारे में जिसका मजा डायबिटीज़ के मरीज़ भी ले सकते हैं

भारतीय मिठाइयों का अपना अलग ही मजा होता है,  चाहे बर्फी हो या फि हलवा, खीर हो या फिर जलेबी, हर एक को देख कर मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन ये मिठाइयां सेहत को नुकसान भी पहुंचाती हैं, खासतौर पर डायबिटीज़ के मरीज़ को | तो अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं और मिठाइयों का मजा लेना चाहते है तो इन स्वादिष्ट मिठाइयों को खा सकते है | 

अंजार की बर्फी

इसको आप आसानी से घर पर बना सकते है, आपको एक कप अंजीर 2 घंटे के लिए भिगोना है, फिर पीसकर पेस्ट बना लेना है | अब एक पैन ले और खसखस ​​को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और काजू डालकर उसका पाउडर बना लें। अब एक अलग पैन में घी को पिघाल लें और उसमे जो अंजीर का पेस्ट तैयार किया था उसे मिला लें। गाढ़ा दूध और इलायची का पाउडर मिला लें और काजू का पाउडर डाल कर मिक्स कर लीजिए, मिक्स करते रहें जब तक की गाढ़ा पेस्ट न बन जाए। 

अब इस पेस्ट को बटर पेपर पर फैलाएं और खसखस ​​छिड़कें , फिर बटर पेपर पर बेल लें और 30 मिनट के लिए रेफ्रीजरेट पर रख दे | रेफ्रीजरेट करने के बाद किसी भी आकार में छोटा-छोटा काट लें।

Read also: घर पर टॉय करे पोहे से बने बॉल्स, ये रही रेसिपी

गाजर का हलवा

एक कढ़ाई में घी गरम करें और कद्दूकस की हुई गाजर डालें , थोड़ा भूनें और स्किम्ड दूध डालकर पकाएं। अब हरी इलायची पाउडर, किशमिश और चीनी मिलाए और 10 से 15 मिनट तक पकाएं। अब खोया मिलाकर पकाएं और तब तक पकाएं जब तक ये सूख न जाए और जैसी ये तैयार हो वैसे ही ऊपर से पिस्ता डाल लें।

ग्रिल्ड बादाम बर्फी

आपको इसे बनाने के लिए खोया को कद्दूकस करना होगा और पैन गरम करके उसमे खोया डालें, फिर 40 ग्राम स्वीटनर डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं। अब गैस बंद करके भुने और कुटे हुए बादाम मिला लें। अब डिश को गर्म अवन में 200 C पर रखें, ऐसा करने से चीनी केरामलाइज़ हो जाएगी।

Read also: घर पर बनाएं सोयाबीन उपमा, ये रही आसान सी रेसिपी

 बादाम मलाई कुल्फी

एक कटोरा ले और उसमे पिसे हुए बादाम, गाढ़ा दूध और मलाई को मिला लें, फिर चुटकी भर केसर में दूध डालकर मिला लें और जो तैयार हुआ कटोरे में पेस्ट है उसे भी डाल दें। अब 15-20 पिस्ता को भून कर उसे काट लें और फिर मिक्सचर में मिला ले | अब बस लड़की की डंडी में लगाकर और मिट्टी के बर्तन में डालें फिर बटर पेपर से ढक दें। थोड़ी देर फ्रिज में रख दें और परोसें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...