Akhilesh का सवाल: लोग कैंसर से मर रहे हैं, सरकार क्यों नहीं बना रही है कैंसर संस्थान

पॉलिटिक्सAkhilesh का सवाल: लोग कैंसर से मर रहे हैं, सरकार क्यों नहीं...

Date:

विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गयी. कार्रवाई स्थगित होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधान भवन में पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि आज हम लोग विधायक राहुल कोल की मौत पर श्रद्धांजलि देने आये , राहुल कॉल की मौत कैंसर की बीमारी की वजह से हुई. और प्रदेश में ना जाने कितने लोगों की जान कैंसर की वजह से जाती है लेकिन प्रदेश में आज तक कोई कैंसर संस्थान नहीं बना. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार ढिंढोरा पीटती रहती है तो फिर यूपी में सरकार कैंसर संस्थान क्यों नहीं बना रही है?

इन्वेस्टर समिट पर लुटा दिया सरकारी पैसा

अखिलेश ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई से लोग परेशान हैं, बेरोजगार युवा भटक रहा है . यह सरकार 6 बजट पेश कर चुकी है, कोई बताएगा इन बजटों से किसको फायदा हुआ? पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन का भी खर्च बढ़ता जा रहा है, सड़कें नहीं बन पा रहीं हैं लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान ही नहीं दे रही है. सपा प्रमुख ने कहा कि सरकारी पैसे लुटाकर इनवेस्टर्स समिट के नाम पर महज एक टेंट सिटी बना दी गई. सरकार द्वारा हजारों करोड़ लुटाने के बावजूद टेंट में रुकने के लिए लोग नहीं थें.

स्पीच नहीं सरकारी डॉक्यूमेंट

अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार ने 40 लाख करोड़ का निवेश आने का दावा किया है कहां से आएगा यह निवेश, मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए. राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह स्पीच नहीं सरकार का डॉक्यूमेंट है और इसमें सच्चाई नहीं है। जिस डॉक्यूमेंट में सच्चाई ना हो उसका विरोध करना ज़रूरी है। अखिलेश ने कहा कि जिस तरह बीबीसी जैसे संस्थानों पर सरकारी छापे पद रहे हैं इससे जो निवेश बाहर से आना है वो भी रुक जायेगा। कानपुर देहात की घटना पर उन्होंने कहा कि सरकार की बुलडोजर वाली तस्वीरें पूरी दुनिया देखेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...