Site icon Buziness Bytes Hindi

Akhilesh Yadav ने पूछा, कब बनेंगे 100 स्मार्ट सिटी, कब तक चलेगा झूठ का कारोबार?

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को आज प्रधानमंत्री मोदी के स्मार्ट सिटी योजना की याद आयी, सपा प्रमुख ने आज काशी को क्योटो बनाने के पीएम मोदी की बात का ज़िक्र करते हुए सवाल किया कि उन 100 स्मार्ट सिटीज का क्या हुआ जो पूरे देश में बनने थे, यूपी में भी बनने वाले थे. अखिलेश ने कहा कि भाजपा के झूठे वादों और लोगों को गुमराह करने की पोल धीरे धीरे जनता के सामने खुलती जा रही है. 

Read also: Gujarat Chunav Dangal: नरेश पटेल के राजनीति में न उतरने की वजह का हुआ खुलासा

अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार को 8 साल हो चुके हैं, मोदी जी का प्रधानमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है जिसके तीन वर्ष भी पूरे हो चुके हैं लेकिन वह 100 स्मार्ट सिटी अभी तक कांईं नज़र नहीं आ रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि स्मार्ट सिटी तो छोड़िये देश का कोई पुराना शहर भी दुनिया के टॉप 100 में शामिल नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादों को चाशनी में लपेटकर भोली भली जनता के सामने परोसती रहती है, लेकिन अब उसकी इस कवायद का अंत होना निश्चित हो गया है, जनता को उसकी असलियत पता चल चुकी है. 

पूर्व मुख्यमंत्री ने यूपी की योगी सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास के रास्ते पर एक भी कदम आगे नहीं बढ़ा पायी है? अखिलेश ने सवाल किया कि कन्नौज में बनने वाले इत्र पार्क का क्या हुआ? आज वो वीरान पड़ा है क्योंकि प्रदेश सरकार राजनीतिक विद्वेष के चलते उसमें दिलचस्पी नहीं ले रही है. सरकार के इस रवैये से उन किसानों में भी निराशा है जो फूलों की खेती करते थे. 

Read also: Maharashtra Political Crisis Live Updates: बागियों को उद्धव की चुनौती, कहा-वर्षा छोड़ा है लड़ाई नहीं

अखिलेश मुफ्त राशन पर सवाल उठाए हुए कहा कि राशन कार्ड धारकों से चुनाव बाद पहले तेल फिर चना, चीनी और नमक गायब किया और अब गेहूं भी गायब कर दिया। अखिलेश ने सवाल किया कि जून माह में राशन कार्ड धारकों को क्यों नहीं दिया जा रहा है? चुनाव हो गया तो गरीब से उसकी रोटी भी छीनने की कोशिश हो रही है. अखिलेश ने सवाल किया कि आखिर गरीबों की मजबूरियों का कब तक दोहन करेगी सत्ताधारी भाजपा ?

Exit mobile version