Akhilesh Azam Meeting: आज़म से हुई अखिलेश की मुलाकात

पॉलिटिक्सAkhilesh Azam Meeting: आज़म से हुई अखिलेश की मुलाकात

Date:

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी के सीनियर नेता आजम खान से मुलाकात करने आज पहुँच ही गए. आज़म और अखिलेश की मुलाकात के लिए यह एक मौका भी था और दस्तूर भी. दस्तूर इसलिए कि किसी बीमार से उसका हालचाल जाना सभ्य समाज का एक हिस्सा है. अखिलेश यादव ने आज आज़म खान से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। आज़म खान सीने में तकलीफ की वजह से इन दिनों अस्पताल में एडमिट है. खबर है कि इस मुलाकात के पीछे कपिल सिब्बल शामिल हैं जिन्हे राज्यसभा की उम्मीदवारी के लिए समाजवादी पार्टी से समर्थन मिला हुआ है. 

जानकारी के अनुसार दोनों के बाच काफी देर तक बातचीत हुई, इससे पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने भी आज़म खान से अस्पताल में मुलाक़ात की थी. सपा की सत्ता जाने के बाद आज़म खान पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था, न सिर्फ उनपर बल्कि उनके बेटे और पत्नी पर ढेरों मुकदमें दर्ज हो गए थे. आज़म खान को एक मामले में ज़मानत मिलती तो दूसरा केस उन्हें जेल से बाहर नहीं आने देता। सपा नेता को इस बीच 27 महीने जेल में बिताने पड़े. बड़ी मुश्किल से सुप्रीम कोर्ट ने अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करके आज़म खान को अंतिरम ज़मानत दी. आज़म खान को ज़मानत दिलाने में कपिल सिब्बल का बड़ा हाथ रहा. 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: दिल्ली फॉर्मूले पर चलेगी आप और कांग्रेस, साथ मिलकर तोड़ेंगे बीजेपी का विजय चक्रव्यूह

बताते हैं कि कपिल सिब्बल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने में आज़म खान का बड़ा हाथ है, आज़म खान और अखिलेश के दरमियान नाराज़गी की ख़बरों के बीच कपिल सिब्बल की इंट्री से यह अंदाज़ा लगाया जाने लगा था कि दोनों नेताओं के बीच जमी हुई बर्फ पिघलने लगी है और आज अखिलेश का आज़म खान को दिल्ली जाकर उनका हालचाल लेना साबित करता है कि दोनों के बीच बर्फ वाकई पिघल चुकी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related