सपा के मंच से ममता ने सबको साधा, आमजन के मुद्दों पर बेबाकी से रखी राय

विधानसभा चुनावसपा के मंच से ममता ने सबको साधा, आमजन के मुद्दों पर...

Date:


सपा के मंच से ममता ने सबको साधा, आमजन के मुद्दों पर बेबाकी से रखी राय

लखनऊ। Akhilesh Yadav and Mamata Banerjee – सपा मुख्यालय पर ममता ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश भाई ने मुझे यूपी बुलाकर यहां की जनता से अच्छा रिश्ता बनाने का मौका दिया है, उसके लिए आभारी हूँ। रैली पर रोक है, लेकिन बीजेपी के लिए नहीं है। हम अखिलेश मिलकर रैली करते तो लाखों लोग आते, इसलिए रोक लगा दी है। लेकिन चुनाव आयोग ने जो बोला है, हम मानकर चलते हैं कि यही लोकतंत्र है।बंगाल में किरणमय नंदा और जया बच्चन आई थीं। यूपी में एकत्र होकर सपा को जिताइये। हम बनारस भी जाएंगे। देश को बीजेपी से बचाना है हमारे भाई अखिलेश को जिताइये। मेरी हिंदी अछि नहीं है, लेकिन हिंदी भाषी क्षेत्र के लोग हमारे यहां रहते हैं। हम भी हिंदी सीख लेंगे। लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। चीन से वार के समय ऐ मेरे वतन के लोगों…उन्होंने गाया था। इस गाने को उन्होंने पूरा सुनाया। ममता ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वालों को लता जी के गाने से श्रद्धांजलि देते हैं। ज्ञानदास के ट्रस्ट का जिक्र किया। यूपी बिहार से लाखों लोग आते, लेकिन हम किसी का धर्म, जाति, क्षेत्र नहीं पूछते। क्योंकि हमें पता है कि सब हिंदुस्तानी हैं। सब मिलकर हिंदुस्तान में रहते हैं। यूपी सबसे बड़ा राज्य है। यहां से बीजेपी गई तो देश से गई। चुनाव के टाइम लोग आते हैं, वोट के कोयल लोग हैं। ऐसों को वोट ना दो।

Read also: सपा मुख्यालय में ममता-अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस: चेकिंग देख चकराए पत्रकार, तीन स्तर पर जांच के बाद मिल रही एंट्री

सपा के मंच से ममता ने सबको साधा, आमजन के मुद्दों पर बेबाकी से रखी राय
Image Credit: Naeem

बीजेपी का मेनीफेस्टो है या मनिफेस्टो यह हमको पता नहीं है। भाजपा को पहले माफी मांगनी चाहिए, फिर वोट मांगो। उन्नाव, हाथरस, एनआरसी, गंगा में लाशों के लिए माफी मांगो। हमने वहां से लाशें उठाकर अंतिम संस्कार किया। तब ये कहाँ थे। जब कोविड से लोग मरते थे तब योगी जी कहां थे। बंगाल में ममता को हराने आये थे, कोविड को छोड़कर। कितने लोग मर गए, लोग अपनो को देख नहीं पाए। वो आपसे हिसाब मांग रहे हैं। पानी में आग जला दिया। जब कोई मर जाता है, वो सबसे ऊपर हो जाता। लेकिन आपने सबको फेंक दिया। जलाने को लकड़ी नहीं थी। पहले माफी मांगो।

सपा के मंच से ममता ने सबको साधा, आमजन के मुद्दों पर बेबाकी से रखी राय
Image Credit: Naeem

स्कूटी देने का वादा करने वाले थे, अब तक दिया क्यों नहीं। हमने टैब सबको दिया, साइकिल दिया। सबसे ज्यादा यूपी को पैसा मिला। वो कहां गया। मोदी कहते हैं, हमने सब किया, लेकिन ये पैसा कहां से आता है। राज्य देते हैं। जनता का पैसा है।कहते हैं कोविड वैक्सीन फ्री में दिया। वो जनता के पैसों का है। वो आपके पैसे हैं? पीएम केयर ऑडिट नही होगा। वो रुपया कहाँ गया? उसमें कैग नहीं जाएगा। पीएम में लाखों करोड़ रुपये का गबन किया है। इतना पैसा कहां से आया, कहाँ गया किसी को कुछ पता नहीं। पूछ नहीं सकते। कोविड में मजदूरों की मौत हो गई। कोविड, एनआरसी, दंगा, किसान आंदोलन में मौतों के परिवार को रेल में नौकरी दें। यह भाजपा के मेनीफेस्टो में होना चाहिए। रेलवे में बहुत नौकरियां हैं। एनआरसी के समय हमने देखा है। इस कानून के तहत देश बांटने का काम किया है। इतिहास बदल रहे हैं। हेरिटेज के बहाने सब नष्ट कर रहे हैं। अमर ज्योति नष्ट किया। डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को खत्म कर रहे। इकबाल ने अपनी मां के गुजरने के बाद लिखा कि- उम्र भर तेरी मोहब्बत मेरी ख़िदमतगर रही, में जब तेरी ख़िदमतगर के काबिल हुआ तो तू चल बसी… आप सतर्क हो जाइए। ऐसा ना हो कि देश को ये बेच दें और आप देखते रहें।।देश का नेता गांधी, रविन्द्र, बोष, अंबेडकर…जैसा हो। सभी बड़े नेताओं का जिक्र किया।

सपा के मंच से ममता ने सबको साधा, आमजन के मुद्दों पर बेबाकी से रखी राय
Image Credit: Naeem

यूपी में बेटी को जिंदा जला दिया। आज बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कह रहे हैं। कानून से काम।चलिए। मीडिया पर दबाव, एक्टिविस्ट, स्टूडेंट को बात नहीं करने देते। बंगाल में कहते हैं कि दुर्गा पूजा नहीं करने देतीं, लेकिन यूएनओ ने माना कि दुर्गा पूजा सबसे बेहतरीन बंगाल में होता है। भाजपा को चाटा मारा। हमारे यहां सब धर्म, जाति का सम्मान। हम अखिलेश को यूपी में समर्थन देंगे। हम साम्प्रदायिक राजनीति को जगह नहीं देंगे। बीजेपी यही करती है। हम बेरोजगारी की बात करेंगे।

सपा के मंच से ममता ने सबको साधा, आमजन के मुद्दों पर बेबाकी से रखी राय
Image Credit: Naeem

अखिलेश जीते तो बंगाल यूपी मिलकर इंडस्ट्री पर काम करेंगे। टूरिस्ट स्पॉट, यूनिवर्सिटी, हेरिटेज आदि हैं। सब मिलकर काम करेंगे। हमारे यहां हमारे यहां हर महान नेता के नाम पर यूनिवर्सिटी है। किसानों पर मंत्री का बेटा गाड़ी चढ़ा देता है। उनसे माफी मांगो। हम किसानों के साथ हैं। बिल वापस किया है, जीते तो फिर ये ले आएंगे। बीजेपी खतरा पार्टी है। इकट्ठा होकर बीजेपी को हराइये। अनुसूचित जाति, जनजाति की महिलाओं को 1000 रुपया और अन्य को 500 रुपया हर माह देते। अखिलेश भी यूपी में ये प्लान बनाइये। छात्रों को सुविधाएं दीं। कोचिंग, कॉपी किताब का खर्चा दे रहे हैं। 10 लाख का क्रेडिट कार्ड दिया। इसको आत्मनिर्भर बनाना कहते हैं। यूपी के स्टूडेंट्स मेहनती हैं। इनके लिए स्मार्ट कार्ड बनाओ, मां-बाप चिंता ना करें। बीजेपी से भीख मांगने की जरूरत नहीं। आयुष्मान में 40% राज्य देता है और नाम केंद्र का होता है। हमने इसके बदले दूसरा कार्ड बनाया। सरकारी अस्पताल में इलाज फ्री किया। सब मेरी नकल करते हैं।

Read also: यूपी का माहौल को देखकर कह सकते हैं, भाजपा का हो रहा सफाया : अखिलेश

सपा के मंच से ममता ने सबको साधा, आमजन के मुद्दों पर बेबाकी से रखी राय
Image Credit: Naeem

वो डराएंगे, सेंट्रल एजेंसी से डराएंगे। डरिये नहीं। जो नहीं डरेगा वो जीतेगा। अखिलेश को हर तरह मदद करेंगे। यूपी हमारी मां है। इसको छोड़ नहीं सकते। यूपी अच्छा रहेगा तो देश अच्छा रहेगा। यूपी की लड़ाई देश की लड़ाई है। यहां पर अखिलेश यादव को जीताइए। बंगाल-यूपी का रिश्ता बराबर है। बंगाल ने जो किया, वो आप भी करके दिखाइए। उसके बाद मिलकर काम करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...