शेयर बाजार में गिरावट पर बोल पड़े अखिलेश, लोगों को गुमराह कर रही है सरकार

उत्तर प्रदेशशेयर बाजार में गिरावट पर बोल पड़े अखिलेश, लोगों को गुमराह कर...

Date:

भारतीय शेयर बाजारों में लगातार गिरावट को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि मध्यम वर्ग का निवेश खत्म हो गया है। सपा प्रमुख ने मोदी सरकार पर घरेलू निवेशकों की सुरक्षा करने में विफल रहने के साथ-साथ “लोगों को गुमराह करने” का भी आरोप लगाया।

अखिलेश यादव ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि भारतीय शेयर बाजारों में जारी गिरावट ने मध्यम वर्ग के निवेश को निगल लिया है। दुनिया भर से निवेशकों को आमंत्रित करने की होड़ में लगी ‘डबल इंजन’ सरकारों को दूसरों को आश्वस्त करने के लिए ‘भ्रामक आयोजन’ करने से पहले अपने निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में निफ्टी के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण ऐसी खबरें सामने आई हैं कि इस साल थाईलैंड और फिलीपींस के बाद उभरते बाजारों में भारतीय शेयर बाजार तीसरे सबसे कमजोर हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ 80 करोड़ लोग सरकारी राशन पर जीने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों ने अपनी बचत शेयरों में लगाई है, वे दिवालिया हो गए हैं। ऐसी विकट परिस्थितियों में भी भाजपा सरकार झूठे दावों के साथ लोगों को गुमराह और बरगला रही है। यह आर्थिक धोखाधड़ी बंद होनी चाहिए। अखिलेश यादव की यह टिप्पणी भारतीय शेयर बाजारों के प्रदर्शन को लेकर चिंताओं के बीच आई है, जिसमें हाल के महीनों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। सोमवार को सेंसेक्स 1.14 प्रतिशत गिरकर 74,454.41 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 1.06 प्रतिशत गिरकर 22,553.35 अंक पर बंद हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related