अखिलेश बोले, तख्ती सूखने से प्रदेश में आ जायेगी सपा की सरकार

उत्तर प्रदेशअखिलेश बोले, तख्ती सूखने से प्रदेश में आ जायेगी सपा की सरकार

Date:


अखिलेश बोले, तख्ती सूखने से प्रदेश में आ जायेगी सपा की सरकार

  • आजमगढ़ का नाम बदलने की बात पर सपा अध्यक्ष ने कसा तंज
  • फूल चढ़ा कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का सांकेतिक उद्घाटन करेगी सपा

लखनऊ। हाल ही में आजमगढ़ आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले का नाम जल्द ही आर्यनगढ़ करने का ऐलान किया था। सीएम योगी के इस बयान पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाली तख्ती सूखने से पहले प्रदेश में सपा की सरकार आ जायेगी। अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को सपा सरकार का काम बताते हुए 16 नवंबर को फूल चढ़ा कर एक्सप्रेस-वे का सांकेतिक उद्घाटन करने की घोषणा की।

Read also: अखिलेश, खुर्शीद और अल्वी का डीएनए चेक कराओ, गजनवी और औरंगजेब का मिलेगा

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ जिले का नाम बदलने पर कहा कि यूपी को बर्बाद करने वाली भाजपा गरीबों की सरकार नहीं है। जो काम सपा सरकार 5 साल पहले कर चुकी थी उसे भाजपा की सरकार अब कर रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कोरोना काल में आजमगढ़ को आॅक्सीजन का प्लांट तक न दे पाने वाली भाजपा उत्तर प्रदेश को विकास क्या देंगे?

Read also: अखिलेश ने एआईएमआईएम से गठबंधन करने से किया इनकार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि रबड़ मिक्स विटामिन से बनाये जाने के कारण एक्सप्रेस वे की क्वालिटी गिरी है। आधे-अधूरे बने एक्सप्रेस-वे पर जरा सी रफ्तार तेज करते ही शरीर में दर्द हो जायेगा। हमें सपा सरकार में बने समाजवादी एक्सप्रेस वे पर चलने की अनुमति नहीं दी गयी। जिसके कारण सपा 16 नवंबर को फूल चढ़ाकर सांकेतिक रूप से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेगी। उन्होंने सपा की सरकार आने पर एक्सप्रेस वे के किनारे मंडियां बनाये जाने का ऐलान किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...