Ballia में बोले अखिलेश, योगी सरकार में सूदखोरों का बोलबाला

उत्तर प्रदेशBallia में बोले अखिलेश, योगी सरकार में सूदखोरों का बोलबाला

Date:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को बलिया दौरे पर थे यहां वो सूदखोरों से तंग आकर सुसाइड करने वाले असलहा व्यापारी नंद लाल गुप्ता के परिवारीजनों से मुलाकात करने आये थे. इस दौरे के दौरान ही उन्होंने एक जनसभा को भी सम्बोधित किया जिसमें उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार से सवाल किया कि पीड़ित परिवार पूछ रहा है कि उसे इन्साफ कब मिलेगा और दोषियों के घरों पर बुलडोज़र कब चलेगा।

बढ़ती कस्टोडियल मौतों पर घेरा

इस मौके पर उन्होंने कस्टडी में होने वाली मौतों की एक रिपोर्ट पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यूपी पुलिस की हिरासत में मौतों की संख्या में यूपी टॉप कर रहा है लेकिन योगी आदित्यनाथ कोई जवाब नहीं देते। अखिलेश ने कहा ऐसे मौकों पर वो अपने असिस्टेंट्स (केशव मौर्या और बृजेश पाठक) को आगे कर देते हैं. अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार आयी तो उसने डायल 100 को 112 कर दिया। यूपी की ईमानदार पुलिस ने समझा कि उसका भी रेट बढ़ गया.

सूदखोरों को मिल रहा है संरक्षण

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में माफियाओं और सूदखोरों का बोलबाला है। सूद पर क़र्ज़ देने वाले भाजपा से मिले हुए हैं। यह लोग जितना पैसा देते हैं उससे कहीं ज्यादा वसूलना चाहते हैं। इन लोगों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है लेकिन इन लोगों के घरों पर बाबा जी का बुलडोज़र नहीं चलेगा क्योंकि यह सब भाजपा के लोग हैं। अखिलेश ने सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी खुद एक बड़े पीठ के पीठाधीश्वर हैं तो उनके राज में कैसे सूदखोर किसी की जान ले सकता है। अखिलेश ने कहा कि हम मांग करते हैं कि नन्दलाल गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।

सुभासपा अध्यक्ष पर भी कटाक्ष

अखिलेश यादव ने कहा कि कल से ग्लोबल इन्वेस्टर समिट शुरू हो रही है, अगर यह खबर वहां चली गयी कि योगी राज में सूदखोरों के आतंक से एक व्यापारी ने आत्महत्या की है तो बताइये क्या असर पड़ेगा, क्या कोई व्यापारी यूपी में निवेश करेगा? इस मौके पर उन्होंने अपने सहयोगी रहे सुभासपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बीच बढ़ती नज़दीकियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल वो चल सन्यासी मंदिर वाला गाना गा रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...