UP Politics: अखिलेश का आरोप, यूपी सरकार को पीछे से कोई चला रहा है

पॉलिटिक्सUP Politics: अखिलेश का आरोप, यूपी सरकार को पीछे से कोई चला...

Date:

समजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज योगी -2 के 100 दिन की उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटे जाने पर कहा कि इस सरकार को 100 दिन की नहीं बल्कि पांच साल सौ दिन की उपलब्धियों के बारे में बात करनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि यूपी सरकार को पीछे से कोई चला रहा है.

Read also: Mandir-Masjid Row: मंदिर मस्जिद मसले के बीच गरमा रही मुस्लिम सियासत,20 प्रतिशत वोट बैंक पर अखिलेश की निगाहें

अखिलेश ने प्रदेश के एक उपमुख्यमंत्री का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले सौ दिन से कहा जा रहा कि यह डिप्टी सीएम लगातार छापे मार रहे हैं, मगर आज तक इन्होने कभी किसी पे कोई कार्रवाई की हो तो बताईये। अखिलेश ने कहा कि हैरानी तो तब हुई कि कि जब वो वापस लखनऊ आये तो पता चला कि उनकी सलाह के बिना ही ट्रांसफर हो गए, इनकी उपलब्धियों की पोल खुल गयी. अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अन्याय चरम पर है, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, हकीकत तो यह है कि कुछ ताकतें सरकार को पीछे से चला रही हैं. 

लोकसभा उपचुनावों में मिली हार और वहां चुनाव प्रचार के लिए न जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मुझे वहां की जनता पर पूरा भरोसा था, मुझे लोगों ने भरोसा दिलाया था की आपके आने की ज़रुरत नहीं है और इसलिए मैं वहां नहीं गया और जहाँ तक हार की बात है तो सभी को मालूम है कि रामपुर में प्रशासन ने किस तरह की धांधली की है.

Read also: BJP Mission 2024 UP: योगी ने किया लोकसभा की 75 सीटें जीतने का दावा

वहीँ सहयोगी ओम प्रकाश राजभर के व्यंग बाणों पर उन्होंने कहा कि उनकी सलाह की मुझे ज़रुरत नहीं है. बता दें कि बीते दिनों सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने पिता मुलायम सिंह यादव की वजह से मुख्यमंत्री बने थे. उन्होंने अखिलेश यादव की लीडरशिप पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि अखिलेश के नेतृत्व में लोकसभा व विधानसभा के जितने भी चुनाव हुए सब में पार्टी पराजित हुई. इसके अलावा उपचुनाव और विधान परिषद के चुनाव में भी सपा हारी है. राजभर ने सवाल किया कि ऐसा क्यों हुआ इसके बारे में अखिलेश यादव खुद स्पष्टीकरण देना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

LPU Protest: 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड, छात्र घर लौटे; 15 घंटे बाद NH-44 पर ट्रैफिक बहाल

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...

राजस्थान मेयर चुनाव में BJP का दबदबा, जयपुर-जोधपुर-कोटा में जीते भाजपा उम्मीदवार

राजस्थान के तीन बड़े नगर निगमों—जयपुर, जोधपुर और कोटा—के...

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने...

रायबरेली में कृष्ण रूप में दिखे अखिलेश यादव, ‘PDA महानायक’ वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के...