सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म “मैदान” की शूटिंग काफी समय से चल रही थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म काफी टल गई है और इसकी शूटिंग भी प्रभावित रही थी। लेकिन इस समय उनकी फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और एक अपडेट सामने आ रही है वो ये है कि फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है।
अजय देवगन ने पोस्ट करते हुए इस बात का ऐलान किया है कि फिल्म की नई रिलीज डेट 15 अक्टूबर 2021 होगी। ये फिल्म अगले साल दशहरे के मौके पर रिलीज की जाएगी जो कि शानदार साबित होने वाली है।
फैंस इस फिल्म को लेकर काफी समय से इंतजार कर रहे थे। मैदान फिल्म में अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म में वह फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे।
हालांकि ये फिल्म बायोपिक नहीं है, इसमें टीम व खेल से जुड़ी चीजें फैंस को देखने को मिलेगी। अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराव राव और बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में हैं।

