Airtel ने SPAM के खिलाफ अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए नए फीचर्स की घोषणा की

प्रेस रिलीज़Airtel ने SPAM के खिलाफ अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए नए...

Date:

मेरठ, अप्रैल 2025: हाल ही में अपनी एआई आधारित स्पैम डिटेक्शन टूल की शुरुआत के बाद एयरटेल ने आज दो महत्वपूर्ण नई सुविधाओं की घोषणा की है, जो स्पैमर्स से एक कदम आगे रहने के उद्देश्य से शुरू की गई है। एयरटेल की इस प्रणाली ने अब तक 27.5 अरब से अधिक कॉलों को स्पैम के रूप में पहचानकर उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, सिद्धार्थ शर्मा, निदेशक मार्केटिंग एवं सी ई ओ – कनेक्टेड होम्स, भारती एयरटेल ने कहा:“हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें ग्राहक और उनकी प्रतिक्रिया केंद्र में होती है। ग्राहकों की राय का गहराई से विश्लेषण करने के बाद, हमने अपने समाधानों को भारत की भाषाई विविधता के अनुरूप और अधिक सक्षम बनाया है। साथ ही, जब से स्पैम ट्रैफिक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्कों की ओर ट्रांसफर हुआ है, हमने अपने एआई आधारित टूल को इस दिशा में भी सक्रिय कर दिया है, ताकि सभी अंतरराष्ट्रीय कॉलों और संदेशों की जांच की जा सके। हमारी इंजीनियरों और डेटा वैज्ञानिकों की समर्पित टीम इन सॉल्यूशन्स को लगातार और बेहतर बनाने में जुटी है, ताकि हम किसी भी नए खतरे से पहले ही निपट सकें।”

Airtel

अब ग्राहकों को कॉल और संदेश के लिए स्पैम अलर्ट उनकी मनचाही भारतीय भाषाओं में मिलेगा। यह नई सुविधा प्रारंभ में दस क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी और भविष्य में अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा। एयरटेल का एआई आधारित टूल अब अंतरराष्ट्रीय नेटवर्कों से आने वाली सभी स्पैम कॉलों और संदेशों की पहचान कर उपभोक्ताओं को अलर्ट करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related