देहरादून। हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही चारधाम श्रद्धालुओ से भरी बस गत रविवार शाम गहरी खाई में गिर गई। जिससे हादसे में 26 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। हदसे की सूचना पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी आज उत्तराखंड पहुंच गए। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को पांच लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है।
Also read: चारधाम यात्रा : एक दिन में चार श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से मौत
एयरफोर्स का विमान जौलीग्रांट हवाई अडडे पर पहुंच चुका है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हादसे में जो श्रद्धालुगण हमारे बीच नहीं रहे उनके पार्थिव देह को अस्पताल को सौंपा गया है। इसकी सभी प्रक्रियाएं दो घंटे में पूरी हो जाएंगी। उसके बाद एयर फोर्स के विमान सभी शवों को खजुराहो ले जाया जाएगा। जहां से उनको पन्ना भेजा जाएगा। बता दें कि इससे पहले चंपावत में 14 लोगों की एक साथ एक हादसे में मौत हुई थी।
Also read: यमुनोत्री धाम में एमपी के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 28 की मौत
गत 21 फरवरी को चंपावत जिले के डांडा में यात्रियों से भरा एक वाहन खाई में गिर गया था। जिसमें 14 की मौत हुई थी तोताघाटी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से युवती समेत तीन की मौत हो गई थी। उत्तराखंड पहाड़ी मार्गों में अब तक हुए सड़क हादसों में देखने में आया कि ज्यादा हादसे वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्गों पर या फिर डेंजर जोन में जाने से हुई। इसके अलावा वाहनों में ओवरलोडिंग और अनफिट होना भी इन हादसों की वजह बनता है।

