Air India: 30 जून तक फ्री में यात्रा का शेड्यूल बदलने का मौक़ा

बिज़नेसAir India: 30 जून तक फ्री में यात्रा का शेड्यूल बदलने का...

Date:


Air India: 30 जून तक फ्री में यात्रा का शेड्यूल बदलने का मौक़ा

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए सरकारी विमानन कंपनी Air India ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. जिन यात्रियों को एयर इंडिया के जरिए देश के किसी हिस्से में जाना है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख, उड़ान संख्या और सेक्टर में बदलाव कर सकेंगे. यह ऑफर 30 जून 2021 तक की यात्रा के लिए उपलब्ध है और टिकट डेट में एक बार बदलाव कर सकेंगे. एयर इंडिया ने इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है.

नियम व शर्तें

  • यह ऑफर घरेलू यात्रा (PURE Domestic itinerary) के साथ जारी सभी 098 डॉक्यूमेंट्स पर लागू हैं.
  • ऑफर एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जारी टिकटों पर लागू नहीं है क्योंकि इन पर फ्री चेंज ऑप्शन पहले ही ऑफर किया जा चुका है.
  • 30 जून 2021 तक की यात्रा के टिकटों पर यह ऑफर उपलब्ध है और पैसेंजर अपने मौजूदा टिकटों की वैधता के मुताबिक नई तारीखों के लिए फिर से बुकिंग कर सकते हैं.
  • टिकट किस दिन खरीदा गया है, इसका फ्री चेंज ऑप्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
  • अगर कोई यात्री सेक्टर बदलने का फैसला करता है तो एक बार फिर से जारी करने का शुल्क माफ किया जाएगा लेकिन अन्य चार्जों का पेमेंट करना होगा.
  • सभी श्रेणियों और सभी प्रकार के रियायती टिकटों और एफएफपी रिडेंप्शन टिकटों पर यह ऑफर लागू है.
  • जो यात्री चेंज ऑप्शन का लाभ ले चुके हैं लेकिन उन्हें नई तारीख में समान बुकिंग क्लास नहीं मिल रहा है, वे किराए में डिफरेंस को चुकाकर बुकिंग कर सकते हैं. अगर समान बुकिंग क्लास उपलब्ध है लेकिन टैक्स में डिफरेंस आ रहा है तो यह डिफरेंस यात्री को चुकाना होगा.
  • जो यात्री इससे पहले फ्री चेंज ऑफर का लाभ उटा चुके हैं, वे एक बार फिर इसका फायदा उठा सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related