Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan: कराची की अहमदी मस्जिद पर हमला, TLP समर्थकों ने की तोड़फोड़

Ahmadi mosque attacked

कराची। पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से घिरा है। इसके बावजूद भी पाकिस्तान में धार्मिक कट्टरता चरम पर है। पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिसमें जिसमें कुछ लोग पाकिस्तान के शहर कराची में मस्जिद पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। ये उपद्रवी मस्जिद की मीनारों को सरेआम तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तोड़फोड़ करने वाले कोई और नहीं बल्कि तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान के सदस्य बताए जा रहे हैं। जिस मस्जिद पर हमला किया गया है वह एक अहमदी मस्जिद है।

अहमदिया मुस्लिम को बनाया जा रहा निशाना

बता दें पाकिस्तान में इस समय अहमदिया मुस्लिम को निशाना बनाया जा रहा है। अहमदिया पाकिस्तान का अल्पसंख्यक समाज है। पाकिस्तान में अहमदिया समाज को दूसरे दर्जे का नागरिक मानते हैं। बहुत से अहमदिया मुसलमानों को ईशनिंदा के झूठे आरोपों में अब तक मौत की सजा दी जा चुकी है। पाकिस्तान का धार्मिक संगठन तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान खास तौर पर अहमदिया मुसलमानों के खिलाफ काफी अक्रामक रहता है।

Exit mobile version