नए कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन तेज़, उपवास पर बैठे किसान

फीचर्डनए कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन तेज़, उपवास पर बैठे किसान

Date:


नए कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन तेज़, उपवास पर बैठे किसान

नई दिल्ली: नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों ने हल्ला बोल दिया है। किसान संगठनों ने अपने आंदोलन को और तेज कर दिया है। सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए किसान सुबह आठ बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। ये हड़ताल शाम पांच बजे तक रहेगा।

देश के अलग अलग हिस्सों भूख हड़ताल
नए कानून के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली, हरियाणा समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

कई हाइवे जाम
दिल्ली में भी सिंघु, टिकरी, गाजीपुर सीमा पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। वहीं, किसानों ने कई हाइवे को जाम कर दिया है।

केजरीवाल ने कही उपवास रखने की बात
किसानों के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उपवास की बात कही है। ट्वीटर पर उन्होंने लिखा, “उपवास पवित्र होता है। आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...