Vegetable Prices: टमाटर के बाद मिर्च और अदरक के बढ़े दाम, जानिए आलू-प्याज का भाव

नेशनलVegetable Prices: टमाटर के बाद मिर्च और अदरक के बढ़े दाम, जानिए...

Date:

Vegetable Prices : मई के आखिरी और जून के पहले हफ्ते में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून में देरी से जरूरी समानों के दाम बढ़े हैं। इतना ही नहीं रोज खाई जाने वाली सब्जियों के भाव आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। टमाटर की कीमत सबसे अधिक बढ़ रही है।
मानसून के मौसम में हरी सब्जियों और फलों के दाम बढ़ते हैं। लेकिन इस बार कीमतें पिछले सालों की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ रही हैं। सब्जियों के दाम तेज रफ्तार से भाग रहे हैं। टमाटर का भाव 200 रुपए किलो तक पहुंच गया है। मिर्च की कीमत लोगों को रुलाने लगी है।

अदरक-हरी मिर्च का दाम 400 रुपए किलो तक पहुंचा है। हरी मिर्च 100 रुपए से 350-रुपए किलो तक पहुंच गई है। अदरक 400 रुपए किलो बिक रहा है। सरकार ने कहा है कि सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी अस्थायी है। आने वाले 15 से 30 दिन में कीमत घटेंगी। जबकि सब्जी के कारोबारी कह रहे हैं कि कीमतों में जल्द कमी आने की संभावना अभी नहीं है। आने वाले दिनों में आलू और प्याज के दाम आसमान छूने की तैयारी में हैं।

देश के कुछ इलाकों में जुलाई के बी से लेकर आखिरी तक बारिश होने से सब्जियों की कीमत में कमी की संभावना है। लेकिन अभी फिलहाल अधिक बारिश को लेकर चिंता बनी है। इससे दूरस्थ इलाकों से वस्तुओं की आवक पर असर पड़ेगा। दिल्ली आजादपुर मंडी में टमाटर का भाव 5 जुलाई काके 451 रुपए क्विंटल से बढ़कर 6,381 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। इस अवधि में टमाटर की आवक 40 प्रतिशत कम हुई है। कुछ प्रमुख टमाटर उत्पादक इलाकों में टमाटर की फसल खराब होने से आपूर्ति तेजी से घटी है।

मार्च-अप्रैल में टमाटर की फसल ओलों से खराब हुई है। इसके बाद कर्नाटक में टमाटर की फसलों कीटों के हमले से खराब हुई। टमाटर कम समय में तैयार होने वाली फसल है। विभिन्न इलाकों में साल में कई बार फसल होती है। कर्नाटक टमाटर का बड़ा उत्पादक है। इसके बाद एमपी, आंध्र प्रदेश और गुजरात में टमाटर होता हैं। देश के कुल सालाना टमाटर उत्पादन में इन 4 राज्यों की हिस्सेदारी 48 फीसदी है।

एक पखवाड़े में ​बिगड़ा गणित

मंडी में इस बार आम आदमी टिंडा और भिंडी खाने की स्थिति में नहीं रह गए हैं। बाजार में टिंडा 120 रुपए किलो, तो भिंडी 100 रुपए किलो है। फूल गोभी 150 रुपए किलो बिक रही है। ग्वार फली 100 रुपए किलो है। बैंगन के दाम 80 रुपए किलो है। अरबी 80 रुपए किलो से अधिक कीमत में बिक रही है। बाजार में बीस दिन पहले सब्जियों के दाम ठीक थे। अचानक बेमौसम बारिश होने से सब्जी खेतों में खराब हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...