Road Accident: हाईवे पर थार से टकराई बलेनो, सेना के जवान सहित दो की मौत

उत्तर प्रदेशRoad Accident: हाईवे पर थार से टकराई बलेनो, सेना के जवान सहित...

Date:

Road Accident: देर रात मेरठ में हाईवे पर सड़क हादसे में दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क हादसे में सेना के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मेरठ कंकरखेड़ा बाईपास पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की तरफ से आ रही बलेनो कार डिवाडर तोड़ते हुए हाइवे पर दूसरी तरफ तेज गति से आ रही थार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो सड़क पर कई मीटर पलटती चली गई। बलेनो में बैठे दो युवकों रोहित तोमर और हर्ष पुत्र शेर पाल की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं। कार में बैठे तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। मृतक हर्ष प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जबकि रोहित सेना में जवान है।

सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने जानकारी दी कि तीनों युवक रोहित, हर्ष और मनोज शास्त्री नगर निवासी मेडिकल थाना निवासी हैं। तीनों बलेनो गाड़ी में दिल्ली से मेरठ आ रहे थे। मीरा रेस्टोरेंट के पास अचानक बलेनो कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड में पहुंच गई। दूसरी तरफ परतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी जा रही थी। बलेनो थार से टकराने के बाद सड़क पर कई मीटर पलट गई। आने-जाने वाले लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसी दौरान बलेनो में आग लग गई। पुलिस और लोगों ने आग बुझाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने रोहित और हर्ष को मृत घोषित कर दिया। संसार गंभीर रूप से घायल हो गया।

थार गाड़ी में बैठे अदनान और रोहतास गर्ग निवासी दिल्ली भी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बलेनो कैसे डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी साइड में कैसे पहुंची इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।

दिल्ली से परीक्षा देकर लौट रहे थे छात्र

बलेनो में रोहित और हर्ष के साथ मौजूद घायल मनोज ने बताया कि वह दिल्ली में एक प्रतियोगी परीक्षा का एक्जाम देकर लौट रहे थे। तभी अचानक से ये हादसा हो गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...