तीन महीने बाद मंदिर में होंगे बाबा, माताएं-बहनें चिमटा-बेलन लेकर करेंगी विदा

उत्तर प्रदेशतीन महीने बाद मंदिर में होंगे बाबा, माताएं-बहनें चिमटा-बेलन लेकर करेंगी विदा

Date:


तीन महीने बाद मंदिर में होंगे बाबा, माताएं-बहनें चिमटा-बेलन लेकर करेंगी विदा

  • सपा एमएलसी ने कहा, जन विश्वास यात्रा भाजपा सरकार की अंतिम यात्रा है

संत कबीर नगर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा सरकार की अंतिम यात्रा है। तीन महीने बाद प्रदेश की माताएं-बहनें चिमटा-बेलन लेकर योगी जी को विदा करेंगी। जिसके बाद बाबा मंदिर में जाकर बैठेंगे। यह कहना है सपा के एमएलसी राजपाल कश्यप का जो उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में सपा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Read also: बसपा विधायक पर मामला दर्ज, मोदी और योगी के खिलाफ की थी टिप्पणी

सपा के प्रदेश पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि बाबाजी गोरखपुर का विकास करने नहीं चंदा लेने आते हैं। भाजपा ने फूलन देवी की मूर्ति उत्तर प्रदेश में लगने नहीं दी। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाने के बार पूरे उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की मूर्ति लगायी जायेगी। योगी बाबा के शहर में भी फूलन की देवी की मूर्ति लगाएंगे ताकि वह रोज उसको देख सकें।

Read also: यूपी में सपा के छह पार्षद कांग्रेस में हुए शामिल

राजपाल कश्यप ने कहा कि जिलों का नाम बदलने वाले बाबा अपना नाम भी तीन बार बदल चुके हैं। दूसरे प्रदेश से आने वाले योगी यूपी का विकास क्या करेंगे? उनकी जगह तो उनका मठ ही है। राजपाल कश्यप ने कहा की सरकार जाने वाली है तो यात्रा निकाल रहे हैं। यह सरकार की अंतिम यात्रा है। अगर इनकम टैक्स विभाग योगी जी के मंदिर पर छापा डाले तो एक महीने तक गिनती चलती रहेगी लेकिन मंदिर से मिलने वाला पैसा खत्म नहीं होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...