अधोध्या के बाद अब मथुरा का मंदिर बनेगा भाजपा का मुद्दा

उत्तर प्रदेशअधोध्या के बाद अब मथुरा का मंदिर बनेगा भाजपा का मुद्दा

Date:


अधोध्या के बाद अब मथुरा का मंदिर बनेगा भाजपा का मुद्दा

  • डिप्टी सीएम बोले, अब मथुरा की तैयारी है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने के साथ यह मुद्दा राजनीतिक रूप से समाप्त माना जा रहा था। ऐसे में राम मंदिर के मुद्दे पर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा के लिए हिंदुत्व को जगाने वाला मुद्दा हासिल करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को एक ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की राजनीति में मंदिर को फिर से मुद्दा बना दिया है।

Read also: अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर केशव, स्वतंत्रदेव ने किया पलटवार

बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। मौर्य ने ट्वीट में लिखा कि ‘अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है।’ उप मुख्यमंत्री के ट्वीट ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे को हवा देने की तैयारी कर रही है।

Read also: जनता डॉक्टर बनकर कर रही कांग्रेस का इलाज : केशव मौर्य

अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिर हमेशा से ही है भाजपा के एजेंडे में शामिल रहे हैं। एक ओर जहां अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है वही हिंदुत्व के मुद्दे पर मुखर भाजपा ने मथुरा और वृंदावन को तीर्थ स्थल घोषित कर वहां मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब डिप्टी सीएम के ट्वीट ने मथुरा में मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाने का संकेत दे दिया है। गौरतलब है कि आगामी 6 दिसंबर को हिंदू संगठनों ने मथुरा की शाही मस्जिद दुर्गा में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने का आह्वान किया है। यानि अयोध्या के बाद अब मथुरा का मंदिर यूपी चुनाव में हिंदुत्व की लहर लाने का कार्य करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related