सीएम चन्नी ने बताया धोखेबाज तो केजरीवाल ने मंत्री-विधायकों के बच्चों को सरकारी नौकरी बांटने का आरोप लगाया

फीचर्डसीएम चन्नी ने बताया धोखेबाज तो केजरीवाल ने मंत्री-विधायकों के बच्चों को...

Date:


सीएम चन्नी ने बताया धोखेबाज तो केजरीवाल ने मंत्री-विधायकों के बच्चों को सरकारी नौकरी बांटने का आरोप लगाया

  • पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जोरों पर

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धोखेबाज बताया तो केजरीवाल ने अब पंजाब की कांग्रेस सरकार पर केवल विधायकों और मंत्रियों के बच्चों को ही सरकारी नौकरी देने का आरोप लगाया है।

Read also: सिद्धू को ‘सिद्ध’ करने में बीता सीएम चन्नी का पहला महीना

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के साथ भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी भी चुनाव में जीत हासिल करने का दावा कर रही है। वही अकाली दल और कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपनी पार्टी के साथ चुनौती पेश करेंगे। मंगलवार को सीएम चन्नी ने आम आदमी पार्टी के चुनावी वादों को झूठ का पुलिंदा बताया था। सीएम चन्नी ने केजरीवाल को धोखेबाज बताते हुए कहा था कि उनकी घोषणाएं और योजनाएं दिल्ली की जनता को भी लाभ नहीं पहुंचा सकी तो पंजाब की जनता का भला वह क्या करेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व में अरविंद केजरीवाल को ड्रामेबाज तक बता चुके हैं।

Read also: अधिकारिक बैठक में बेटे को लेकर पहुंचे सीएम चन्नी विवाद में घिरे

वहीं पंजाब की राजनीति में जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी भी पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिये अपने तरकश में मौजूद प्रत्येक तीर को चलाने से परहेज नहीं कर रही है। सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर आम आदमी पार्टी के नेता खासे मुखर हैं और अनेक मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं आप के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर मंत्री और विधायकों के बच्चों को ही सरकारी नौकरी देने का आरोप लगाकर चन्नी सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। देखना होगा कि केजरीवाल के इस दांव की काट सीएम चन्नी क्या लेकर आते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related