17 साल बाद रिजवान जहीर फिर हुए साईकिल पर सवार

उत्तराखंड17 साल बाद रिजवान जहीर फिर हुए साईकिल पर सवार

Date:


17 साल बाद रिजवान जहीर फिर हुए साईकिल पर सवार

पूर्व सांसद ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में बेटी के साथ सपा ज्वाईन की

लखनऊ। तीन बार विधायक और दो बार सांसद रहे रिजवान जहीर ने 17 साल के बाद फिर से सपा का हाथ थाम लिया है। रिजवान के साथ उनकी बेटी जेबा भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं। शुक्रवार का लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कई दलों और नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

कांग्रेस, सपा, बसपा और पीस पार्टी में शामिल हो चुके रिजवान जहीर का सपा में वापस आना पार्टी के लिये फायदे का सौदा हो सकता है। बाहुबली नेता के रूप में पहचान रखने वाले रिजवान जहीर को कांग्रेस में शामिल करने के लिये तात्कालिक प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व गुलाम नबी आजाद उनके घर तक पहुंचे थे। उनकी बेटी जेबा रिजवान भी कांग्रेस के टिकट पर तुलसीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। 30 सालों से राजनीति कर रहे रिजवान जहीर की बलरामपुर और इसके आसपास के जिलों में मुस्लिम, पिछड़ा और दलित वर्ग के वोटर्स पर खास पकड़ है जिसका लाभ सपा को मिल सकता है।

कांग्रेस अब दयनीय स्थिति में है: अमरिंदर सिंह

यह भी हुए हैं सपा में शामिल

17 साल बाद रिजवान जहीर फिर हुए साईकिल पर सवार
Image Credit Naeem

बुंदेलखंड के कांग्रेस प्रभारी व पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, पूर्व विधायक उरई विनोद चतुर्वेदी, कांग्रेस के दिग्गज नेता और जालौन से दो बार विधायक विनोद चतुर्वेदी के अलावा किन्नर महासभा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और जन परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने भी समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। इनके अलावा भी अनेक दलों के नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया है।

वह मेरा अपमान नहीं तो और क्या थाः अमरिंदर सिंह

यूपी विधानसभा चुनाव देश और संविधान बचाने की लड़ाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव देश और संविधान बचाने की लड़ाई है। भाजपा राज में न किसानों का भला हो रहा है न युवाओं का, प्रदेश का व्यापारी बेहाल है और भाजपा सिर्फ झूठ बोलने पर यकीन करती है। मनीष गुप्ता की मौत के बार में अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के दबाव में आकर प्रदेश के अधिकारी झूठ बोल रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related