धमकियों से परेशान एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने की आत्महत्या की कोशिश

बॉलीवुडधमकियों से परेशान एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने की आत्महत्या की कोशिश

Date:


धमकियों से परेशान एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने की आत्महत्या की कोशिश

सीमान और हरि नाडर के फॉलोअर्स पर उत्पीड़न का आरोप

साउथ की मशहूर अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन जानकारी मिलते ही उन्हें तुरंत चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

धमकियों से थीं परेशान
विजयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा था कि उन्हें काफी बुली किया जा रहा है जिसके चलते वे बहुत तनाव में हैं। उन्होंने एक्टर से नेता बने सीमान और हरि नाडर के फॉलोअर्स पर उत्पीड़न के आरोप भी लगाए थे। उन्होंने वीडियो में कहा कि यह उनका आखिरी वीडियो है और वह इससे ज्यादा डिप्रेशन का सामना नहीं कर सकती हैं, इस वजह से वह अपनी जान दे रही हैं।

हरिनाडर का लिया नाम
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी मां और बहन के लिए जीने की कोशिश की। पिछले 4 महीने से वह बेहद तनाव से गुजर रही थी, इसके बावजूद उन्होंने अपनी तकलीफों को छिपाकर एक समान्य जिंदगी जीने का प्रयास किया। लेकिन हाल ही में हरिनाडर ने मीडिया में मुझे अपमानित किया है जिसके बाद मेरे लिए चीजों को मैनेज करना नामुमकिन सा हो गया है।

सीमान पर आरोप
विजयलक्ष्मी ने कहा, ‘मैंने अपनी बीपी की कुछ गोलियां पहले ही ले ली हैं, इसलिए कुछ ही समय में मैं लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित हो जाऊंगी और कुछ ही घंटों में मैं मर जाउंगी। मैं उन प्रशंसकों को बताना चाहूंगी, जो सिर्फ इसलिए देख रहे हैं क्योंकि मैं कर्नाटक में पैदा हुई हूं, सीमान ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया है। एक महिला के रूप में मैंने इसे अपनी क्षमताओं के साथ सहा है, मैं अब दबाव को संभालने में सक्षम नहीं हूं।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related