शरारा सूट में एक्ट्रेस नीति टेलर की शरारत

बॉलीवुडशरारा सूट में एक्ट्रेस नीति टेलर की शरारत

Date:


शरारा सूट में एक्ट्रेस नीति टेलर की शरारत

शरारा सूट में एक्ट्रेस नीति टेलर की शरारत

नई दिल्ली: एमटीवी के मशहूर शो ”कैसी ये यारियां” से मशहूर हुईं एक्ट्रेस नीति टेलर अपनी पर्सनेलिटी और लुक से कुछ ही सालों में सबकी फेवरेट बन गईं. सोशल मीडिया पर भी नीति टेलर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें 1.9 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं.

नीति ने सोशल मीडिया पर दो एथनिक सूट्स में अपनी तस्वीर शेयर की हैं. इनमें से एक में वह येलो और दूसरे में वह पिंक सूट में दिखाी दे रही हैं. नीति के दोनों ही आउटफिट्स बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं.

नीति टेलर अपने इस लुक में येलो सूट में दिखाई दे रही हैं, जिस पर ग्रीन कलर की पत्तियां बनी हुई हैं. गर्मियों के लिए यह कुर्ती एक दम परफेक्ट है. नीति ने अपने इस सूट को मैचिंग फ्लेयर्ड बोटम्स के साथ पेयर किया है. उन्होंने अपने लुक को मैचिंग दुपट्टे और ड्रोप इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है. उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और पिंक लिपस्टिक के साथ अपना मेकअप कंप्लीट किया है.

वहीं अपने दूसरे लुक में नीति टेलर पिंक कलर के शरारा सूट में दिखाई दे रही हैं. नीति का यह सूट लेबल नियो पालेओ का है. उनकी इस सूट की लेंथ कम है और इस पर ब्राउन कलर का पैटर्न बना हुआ है. अपनी इस कुर्ती को नीति ने मैचिंग शरारा के साथ पेयर किया है और साथ में खूबसूरत दुपट्टा भी कैरी किया है. एक्ट्रेस ने कोल्हापुरी जुत्ती के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है. वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने पिंक लिपस्टिक और मिनिमिल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...