एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बॉलीवुडएक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Date:


एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बॉलीवुड अदाकारा मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार सुबह 49 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं. फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने राज के निधन की पुष्टि की है. उन्होंंने ट्वीट कर लिखा- बहुत जल्दी चले गए. हमने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर राज कौशल को आज सुबह खो दिया है. बेहद दुखद.

राज कौशल पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. राज ने अपना करियर बतौर कापीराइटर शुरू किया था. बाद में उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा. राज कौशल ने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी. वहीं माई ब्रदर… निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी को राज ने प्रोड्यूस भी किया था. राज ने कई एड फिल्में बनाई थीं.

मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी फरवरी 1999 में हुई थी. 19 जून 2011 को मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था. पिछले साल 2020 में मंदिरा बेदी और राज ने 4 साल की लड़की को गोद लिया था. जिसका नाम तारा बेदी कौशल है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...