धोखाधड़ी मामले में अभिनेता डीनो मोरिया की संपत्ति जब्त

बॉलीवुडधोखाधड़ी मामले में अभिनेता डीनो मोरिया की संपत्ति जब्त

Date:


धोखाधड़ी मामले में अभिनेता डीनो मोरिया की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली: गुजरात के व्यवसायी संदेसरा बंधुओं द्वारा 14,500 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में अभिनेता डीनो मोरिया की करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है. वित्तीय अपराधों की जांच करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार, मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संदेसरा बंधुओं और इरफान सिद्दीकी के बीच वित्तीय लेनदेन का पता चला. इसी तरह डीनो मोरिया के भी इसमें शामिल होने का पता चला.

इस मामले में कथित तौर पर 14,500 करोड़ रुपये की बैंक ऋण धोखाधड़ी शामिल है. इस मामले में आरोपी स्टर्लिंग बायोटेक और इसके मुख्य प्रमोटरों और डायरेक्टरों में से नितिन जयंतीलाल संदेसरा, चेतनकुमार जयंतीलाल संदेसरा और दीप्ति संदेसरा गायब हैं. नितिन और चेतनकुमार भाई हैं और 2017 में अन्य लोगों के साथ भारत से भाग गए थे.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि उसने दिवंगत कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के दामाद, अभिनेता डीनो मोरिया और संजय खान तथा डीजे अकील की संपत्ति गुजरात स्थित दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक समूह से जुड़े धनशोधन के एक मामले में कुर्क की है. ईडी ने कहा कि धन शोधन निरोधक अधिनियम (PMLA) के तहत चार लोगों की संपत्ति कुर्क करने के शुरुआती आदेश जारी किए गए हैं. संपत्ति की कीमत 8.79 करोड़ रुपये है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...