लखनऊ। कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी पर शासन ने चारों तरफ से शिंकजा कस दिया है। अब गाजीपुर प्रशासन ने माफिया मुख्तार की पत्नी अफ्शा अंसारी की 6ः30 करोड़ की दो और भू.संपत्ति को आज शनिवार को कुर्क कर दिया है। इस दौरान मौके पर एसपी रोहन पी बोत्रे भी कुर्की के दौरान मौजूद रहे। एसपी ने कुर्की की कार्रवाई को खुद ही लीड किया। शहर कोतवाली के रजदेपुर और फुल्लनपुर में कुर्की की ये कार्रवाई की गई है। मुख्तार अंसारी और उसके परिजनों और करीबियों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति को पुलिस और प्रशासन टीम चिह्नित करने के साथ लगातार कुर्की की कार्रवाई कर रही है। मुहम्मदाबाद कोतवाली के दर्जी टोला निवासी मुख्तार अंसारी के खिलाफ इस समय शासन की चौतरफा कार्रवाई चल रही है। मुहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक व विवेचक ने दो अगस्त को रजदेपुर में और फुल्लनपुर में भूमि की रिपोर्ट बनाकर। पुलिस अधीक्षक को प्रेषित की थी। इस तीन अगस्त को एसपी ने अपनी संतुष्टि देते हुए पत्रावली को आगे प्रेषित कर दिया। इसके बाद डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने दोनों भूमि को गैंगस्टर के तहत कुर्क करने का आदेश जारी किया था।
Read also: Monkeypox In Delhi: राजधानी दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का पांचवा मामला,अफ्रीकी मूल की महिला पाजिटिव
इस पर आज शनिवार को एसपी रोहन पी बोत्रे, एएसपी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी गौरव कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ पहले रजदेपुर और फिर फुल्लनपुर की भू-संपत्ति को कुर्क करने को पहुंचे। यह भूमि मुख्तार के द्वारा गिरोह बनाकर आर्थिक, भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से उसने अपनी पत्नी के नाम खरीदी गई थी। पुलिस अधीक्षक रोहन पीण् बोत्रे ने जानकारी दी कि गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व गैंगस्ट के अभियुक्त द्वारा अवैध तरीके से अर्जित भूमि को चिह्नित करने की कार्रवाई अभी चल रही है।

