गाजियाबाद। जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एसपी ग्रामीण टीम व लोनी बॉर्डर पुलिस और बदमाशों के बीच बंथला नहर बंद फाटक की तरफ जाने वाले रोड पर दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई। इस दौरान पेट्रोल पम्प कर्मी से 22 लाख की लूट की अंजाम देने वाले शातिर बदमाश बंदूक उर्फ़ रंजीत पुत्र देवीसिंह निवासी राजीव गार्डन लोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इस दौरान इसका एक अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। फिलहाल दोनों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Also read: कैंट में देखा गया तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
एसपी ग्रामीण डॉ0 ईरज राजा ने बताया कि थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा 22 लाख की पेट्रोल पंप की लूट का मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी बाद पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक तमंचा एवं एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किये गये है। इस दौरान इसका दूसरा साथी फरार हो गया। जिस के बारे में जानकारी की गई तो उस का नाम संजय उर्फ काला बताया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक 28 मार्च 2022 को अरिहंत पेट्रोल पंप मसूरी से पम्प कर्मचारी एचडीएफसी बैंक गोविंदपुरम में जमा करने हेतु ले जा रहे थे।उस कैश को दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग कर लूट लिया गया था। इस लूट को अंजाम देने वाले मुकेश और सुरेंद्र को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। जबकि रंजीत उर्फ नंदू तभी से फरार चल रहा था। थाना मसूरी पुलिस से स्क्रीन पर ₹50000 का इनाम भी घोषित था पुलिस को इसकी सभी से तलाश थी।
एसपी देहात ने बताया कि लोनी बॉर्डर पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर बदमाश रंजीत उर्फ नंदू अपने एक अन्य साथी के साथ बंथला लेकर बंद फाटक के पास से जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें रोकने का इशारा किया गया। लेकिन उन्होंने बाइक रोकने के बजाय भागना शुरू कर दिया और पुलिस की तरफ फायरिंग भी शुरू कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ।
Also read: मुंबई बैंक लूट मामले का आरोपी यूपी में गिरफ्तार
तभी पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग हुई तो एक व्यक्ति के दोनों पैर में गोली लगी जिसे दबोच लिया गया। जबकि उसका दूसरा साथी संजय उर्फ काला भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान 50 हजारी शातिर बदमाश रंजीत उर्फ नंदू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि दिल्ली एनसीआर के विभिन्न थानों में रंजीत उर्फ नंदू के खिलाफ दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

