मिग-21 क्रैश में शहीद हुए मेरठ के अभिनव चौधरी

मेरठ रीजनमिग-21 क्रैश में शहीद हुए मेरठ के अभिनव चौधरी

Date:


मिग-21 क्रैश में शहीद हुए मेरठ के अभिनव चौधरी

वायु सेना में फाइटर पायलट अभिनव चैधरी की शहादत से पसरा मातम

मेरठ। पंजाब के मोगा में गुरुवार रात को मिग-21 क्रैश में मेरठ के अभिनव चौधरी शहीद हो गये। वायु सेना में फाइटर पायलट अभिनव चौधरी की शहादत से मेरठ की गंगासागर काॅलोनी स्थित घर पर मातम पसरा हुआ है। मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले अभिनव चौधरी का परिवार काफी समय से मेरठ में रह रहा था। 25 दिसंबर 2019 को ही उनकी शादी हुई थी जिसमें उन्होंने दहेज में मात्र एक रुपया लेकर मिसाल कायम की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को सूरतगढ़ राजस्थान में वर्तमान पोस्टिंग व ट्रेनिंग के दौरान फाइटर पायलट अभिनव चौधरी ट्रेनिंग प्लेन उड़ाने के लिए निकले थे। एयरफोर्स से संपर्क टूटने के बाद उनकी खोज शुरू हुई तो भटिंडा और लुधियाना के बीच किसी गांव में उनका प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चला। शुक्रवार तड़के 4 बजे कमांडिंग ऑफिसर ने अभिनव के पिता सतेंद्र चैधरी को फोन करके उनके शहीद होने की खबर दी। हादसे में अभिनव चौधरी के शहीद हो जाने की सूचना के बाद उनके गंगासागर स्थित घर पर शोक की लहर दौड़ गयी।

अभिनव के पिता सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि बचपन से ही मेधावी अभिनव में पहले ही प्रयास में आरआईएमसी में चयनित होने में सफलता पाई थी। अभिनंदन उनके वरिष्ठ थे और अभिवन उनके पसंदीदा ऑफिस में शामिल थे। अभिनव चौधरीने अभिनंदन के साथ एक ही पोस्टिंग पर रहते हुए कार्य किया है। वायु सेना की ओर से जानकारी दी गयी है कि अभिनव का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर आएगा और फिर वहां से सड़क मार्ग के जरिए मेरठ में गंगासागर काॅलोनी तक लाया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related