बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘फिर जीतेंगे’ गीत के साथ कोविड-19 पर विजय हासिल करने का दिया संदेश

प्रेस रिलीज़बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘फिर जीतेंगे’ गीत के साथ कोविड-19 पर विजय...

Date:


बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘फिर जीतेंगे’ गीत के साथ कोविड-19 पर विजय हासिल करने का दिया संदेश

बरेली – देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘फिर जीतेंगे’ टाइटल के साथ दिल को छू लेने वाला एक वीडियो जारी किया है और इस तरह कोविड-19 पर विजय हासिल करने का संदेश दिया है। वीडियो के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि हमें हर सूरत में उम्मीदों का दामन नहीं छोड़ना है और वर्तमान चुनौतीपूर्ण समय में एक दूसरे का साथ निभाते हुए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर काम करना है।

इस वीडियो में विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, श्रीकांत किदांबी, गायक जावेद अली और ऐश्वर्या मजूमदार और रेडियो जॉकी कार्तिक और अर्चना को शामिल किया गया है। ये सभी कलाकार देश के सभी नागरिकों को एक साथ आने और वायरस से लड़ने का आह्वान करते हुए नजर आते हैं। साथ ही, इस दिशा में टीकाकरण के महत्व के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हैं।

महामारी की दूसरी लहर ने लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, ऐसे में बैंक आॅफ बड़ौदा का यह अभियान सकारात्मक मानसिकता और बेहतर कल की दिशा में शारीरिक और भावनात्मक रूप से काम करने के महत्व की वकालत करता है।

बैंक की इस पहल की जानकारी देते हुए बैंक के चीफ जनरल मैनेजर-रिटेल लायबिलिटीज, डब्ल्यूएमएस, मार्केटिंग, कैपिटल मार्केट और एनआरआई बिजनेस श्री. पुरुषोत्तम ने कहा, ‘‘मौजूदा महामारी के दौर में उम्मीदों की एक प्रबल भावना के साथ जीवन के सभी क्षेत्रों से संबंधित लोगों का एकजुट होना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। आज हम सभी को सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और एक-दूसरे का समर्थन करने की आवश्यकता है। ‘फिर जीतेंगे’ ऐसा ही एक गीत है, जो हमारे पास मौजूद ताकत पर विश्वास करने और इसे प्रदर्शित करने के अवसर की हमें याद दिलाता है, और यह यकीन भी दिलाता है कि एक देश के रूप में हम हर हाल में हम सफल होंगे, जैसा कि हमारे साथ हमेशा होता है।’’

इस गीत के माध्यम से बैंक आॅफ बड़ौदा ने देश की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष पर तमाम बाधाओं पर काबू पाने और महामारी पर जीत हासिल करने का संदेश भी दिया है। 

‘फिर जीतेंगे’ वीडियो को इस लिंक के जरिये देखा जा सकता है-

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related