ईरा नहीं आईरा है मेरा नाम, गलत उच्चारण पर भड़की आमिर खान की बेटी

बॉलीवुडईरा नहीं आईरा है मेरा नाम, गलत उच्चारण पर भड़की आमिर खान...

Date:


ईरा नहीं आईरा है मेरा नाम, गलत उच्चारण पर भड़की आमिर खान की बेटी

आमिर खान की बेटी आईरा खान हमेशा ही चर्चा में रहती हैं, वह अपने डिप्रेशन से लेकर रिलेशनशिप पर खुलकर बात कर चुकी हैं। एक बार फिर आमिर खान की बेटी का कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो कि सुर्खियों में हैं।

आईरा खान ने अपने नाम का सही उच्चारण लेटेस्ट वीडियो में बताया। सभी फैंस व दोस्त उन्हें इरा खान के नाम से पुकारते हैं जबकि उन्होंने बताया कि उनका सही नाम आइरा है। लेटेस्ट वीडियो में वह बता रही हैं कि उनका नाम इरा नहीं है। बल्कि आइरा (eye-ra) है।

इतना ही नहीं आइरा खान ये भी कह रही हैं कि मेरे दोस्त मुझे चिढ़ाते हैं कि लोग कैसे मेरे नाम का गलत उच्चारण करते हैं और गलत नाम इरा के नाम से बुलाते हैं। इसीलिए मैंने एक फैसला किया है कि आज के बाद जो भी मेरे नाम का जो भी गलत तरीके से कहेगा उसे 5 हजार रूपये स्वैर जार में डालने होंगे। इस जार के पैसे में हर साल के अंत में डोनेट करूंगी।

आइरा खुद अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर कई बार बात कर चुकी हैं। वह फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं। कई बार आइरा खान ने बताया है कि वह खतरनाक अवसाद को झेल चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि वह कैसे डिप्रेशन से उभरी और इस दौरान उन्होंने क्या क्या झेला।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...