जगदलपुर: गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का संकल्प दोहराते हुए आज कहा कि इस जंग में हमारी जीत तय हैं।अमित शाह ने वाम उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर आज यहां एक लगभग दो घंटे की लम्बी उच्च स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और तेज किया जायेंगा। उऩ्होने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नही जायेंगी,और इस लडाई को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया जायेंगा।श्री शाह ने कहा कि बीजापुर जैसी कायरतापूर्ण घटना से लड़ाई नही रूकेंगी बल्कि और दृढ़ता से आगे बढ़ेगी।
लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया जायेगा
उन्होने कहा कि केन्द्रीय एवं राज्य के सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ इस इलाके में जोरदार अभियान चलाया है,और केन्द्र एवं राज्य सरकार ने तमाम विकास कार्य इस इलाके में किए हैं जिससे नक्सलियों ने बौखलाहट में इस तरह की कायरतापूर्ण कार्रवाई की है।उऩ्होने कहा कि इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया जायेगा और इस जंग में हमारी जीत तय है।
सुरक्षा बलों के आपरेशन जारी रहेंगे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों के आपरेशन जारी रहेंगे तथा इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाएंगे। नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्पों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जाएगा।क्षेत्र में विकास के कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।उऩ्होने कहा कि हमारे जवानों ने बहुत साहस से नक्सलियों का सामना किया है, जिससे नक्सलियों की भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नये कैम्प स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे नक्सलियों की बौखलाहट दिख रही है। नक्सली सीमित दायरे में सिमट गए हैं।

