आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा

बॉलीवुडआमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा

Date:


आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा

अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए आमिर खान ने सोशल मीडिया को छोड़ने का एलान कर दिया है, फैंस आमिर के इस फैसले से काफी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर आमिर को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं और उनसे प्रेरित होते हैं।

हाल ही में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज तक अपना फोन बंद रखने का फैसला किया था। फोन बंद करने का निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था कि सेट पर उनके डिवाइस के लगातार बजने से उनका काम प्रभावित न हो।

सोशल मीडिया की दुनिया को अलविदा कहते हुए, आमिर ने अपने हैंडल पर अपने प्रशंसकों को उनके निरंतर समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा है, “दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर इतने प्यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका दिल से शुक्रिया। ???? मेरा दिल भर आया है। ???? दूसरी खबर ये है, कि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट होगा। हालांकि मैं इस माध्यम पर वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला कर लिया है। हम वैसे ही जुड़े रहेंगे जैसे पहले रहते थे।”

आमिर ने आगे लिखते हैं, “इसके साथ ही AKP (आमिर खान प्रोडक्शन) ने अपना ऑफिशल चैनल बनाया है, तो भविष्य में मेरी फिल्मों की अपडेट आपको @akppl_official से ही मिलेगी। ढेर सारा प्यार।”????

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related