लाइफस्टाइल डेस्क। Aam Pak Recipe – गर्मियों के मौसम में आम से बानी मीठी चीजें काफी लोग पसंद करते है, चाहें वो आइसक्रीम हो या फिर कुल्फी। ऐसे में आप आम से बनी मिठाई जरूर बनाएं जो की है आम पाक। ये मिठाई सभी को लुभाती है और इसे लोग शौक से खाते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
आम पाक बनाने सामग्री – 5 – 6 आम, आधा किलो खोवा, ढाई सौ ग्राम चीनी, देसी घी 1 चम्मच, इलायची का पाउडर, एक चुटकी खाने वाला पीला रंग और बारीक कटा हुआ पिस्ता।
Read also: रसोई Bytes: अलसी से बनाएं स्वादिष्ट चटनी, ये रही रेसिपी!
आम पाक रेसिपी (Aam Pak Recipe) –
पहले आम को लेकर धो कर छिलका उतार कर गूदा किसी बर्तन में इकट्ठा कर लें। फिर कड़ाही को गैस पर गर्म करे और खोवा डालकर धीमी आंच पर भूनें। जब तक की खोवा घी ना छोड़ने लगे तब तक इसे भूनें। अब इसमे आम का गूदा डालकर भूनें, इसे 4 – 5 मिनट तक भूनते रहें। इसके बाद, खाने वाला पीला रंग और इलायची पाउडर डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब गैस को बंद कर कड़ाही नीचे उतार लें। फिर किसी बर्तन में एक कप पानी और चीनी डालकर गर्म कर और चीनी पानी की एक तार की चाशनी तैयार कर ले।
फिर चाशनी में आम और खोवे के भुने मिश्रण को डालकर अच्छी तरह मिला लें और किसी ट्रे या फिर बड़ी थाली में घी लगाकर चिकना करे। अब सारे मिश्रण को एक सार करके फैला दें और ऊपर से पिस्ता के बारीक टुकड़ों को डालकर सजा दें। इसे ठंडा होने दे, फिर मनचाहे आकार में काट लें। बस तैयार है आम पाक।

