आलिया को मिला ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन का इनविटेशन

बॉलीवुडआलिया को मिला ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन का इनविटेशन

Date:


आलिया को मिला ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन का इनविटेशन

अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने इस हफ्ते 25 अप्रैल 2021 को होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन के लिए 819 कलाकारों को वोट देने के लिए आमंत्रित किया है। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी शामिल है। ऐसे में अब ऋतिक के साथ आलिया भी अगले साल होने ऑस्कर (Oscars) अवॉर्ड फंक्शन में वोट दे सकती हैं।

वहीं, फंक्शन के लिए आमंत्रण मिलने से आलिया बेहद खुश हैं। इसी क्रम में अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के जरिए आलिया ने एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस को धन्यवाद कहा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मैं एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे मेंबर बनने के लिए इन्‍वाइट किया। मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रही हूं।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related