एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और जानी-मानी डिजाइनर मसाबा गुप्ता को लेकर बीते दिनों ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो एक्टर सत्यदीप मिश्रा को डेट कर रही हैं। मसाबा गुप्ता को लेकर सामने आई इस खबर ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी और लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि इन दोनों का रोमांटिक रिश्ता कब से शुरू हुआ ? मसाबा और सत्यदीप ने इन सवालों के जवाब तो नहीं दिए हैं लेकिन ये सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं।
डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने हरे रंग के स्विमसूट में एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसको देखने के बाद सत्यदीप मिश्रा ने कमेंट किया है। सत्यदीप मिश्रा ने मसाबा की तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘मुझे लगता है कि यह तस्वीर कमाल की थी। मैं यूं ही कह रहा हूं…।’
आपको बता दें मसाबा गुप्ता ने यह फोटोशूट एक मैगजीन के कवर के लिए कराया था। हालांकि मैगजीन ने मसाबा का दूसरा फोटो कवर पर लिया है। सत्यदीप के पोस्ट के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने मैगजीन पर कटाक्ष किया है कि उन्हें मसाबा का वो फोटो कवर पर लेना चाहिए था, जो उन्होंने शेयर किया है।

