पाकिस्तान में हिंदू को घेरकर मारने की तैयारी में थी उन्मादी भीड़, पुलिस ने बल प्रयोग कर बचाया

इंटरनेशनलपाकिस्तान में हिंदू को घेरकर मारने की तैयारी में थी उन्मादी भीड़,...

Date:

हैदराबाद। पाकिस्तान में हिंदू पर तथाकथित ईशनिंदा का आरोप लगाकर उसे घेरकर मारने की तैयारी में उन्मादी भीड़ थी। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को बल प्रयोग कर भगया और युवक को बचाया। युवक का नाम अशोक कुमार है। हिंदू युवक अशोक कुमार को पकड़ने के लिए एक अपार्टमेंट के आसपास सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। सभी अशोक को नीचे उतरने के लिए बोल रहे थे। लेकिन अशोक अपनी जान बचाने के लिए पुलिस का इंतजार कर रहा था। हालांकि उन्मादी भीड़ अपार्टमेंट पर ऊपर चढ़ रही थी। लेकिन समय से पुलिस आई और भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया। घटना पाकिस्तान के हैदराबाद की है।  मुबाशीर जैदी नाम के युवक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हैदराबाद पुलिस ने हिंसक भीड़ को तितर-बितर कर दिया। जो एक हिंदू युवक पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए उसको सौंपने की मांग कर रही थी। पुलिस का दावा है कि स्थानीय निवासी के साथ व्यक्तिगत झड़प के कारण हिंदू युवक को निशाना बनाया गया।

Read also: Kisan Mahapanchayat : संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत आज,किसानों को दिल्ली की सीमा के बाहर रोकने को बैरिकेटिंग

पाकिस्तानी स्तंभकार नैला इनायत ने ट्विटर पर निशाना साधते हुए का कि हिंदू सफाई कर्मचारी अशोक कुमार पर हैदराबाद में कुरान के अपमान को लेकर ईशनिंदा के 295 बी के तहत मामला दर्ज किया है। यह आरोप दुकानदार बिलाल अब्बासी के साथ विवाद के बाद सामने आया है। जिन्होंने तब कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले, हिंदू व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक आरोपी भीड़ अपार्टमेंट की इमारत के आसपास जमा हो गई। जो कि अपार्टमेंट के ऊपर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related