अखनूर में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 21 श्रद्धालुओं की मौत

नेशनलअखनूर में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 21 श्रद्धालुओं की...

Date:

जम्मू के अखनूर में श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शव बस में ही फंस गए थे, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से लोगों को बाहर निकाला। इसमें स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीम की मदद की।

जानकारी के मुताबिक यह बस अखनूर के चुंगी मढ़ इलाके में एक सड़क के किनारे बनी गहरी खाई में गिर गई है। बस में सवार सभी श्रद्धालु हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो शिव खोड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे। बस जब अखनूर के चुंगी मढ़ इलाके में तंगली मोड़ से गुजर रही थी तो 150 फीट नीचे खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद बड़ी मुश्किल से बस के अंदर से लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। मेडिकल कॉलेज जम्मू के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट नरिंदर सिंह ने बताया कि ये सभी लोग तीर्थयात्री हैं। सीएसई को बताया गया कि वे 20-25 घायलों को रेफर कर रहे हैं। इनमें से 16 मरीज मेडिकल पहुंच चुके हैं।

बता दें कि पिछले साल नवंबर में भी जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...