Gujarat Chunavi Dangal: क्या ज्ञानवापी बनेगी गुजरात मे भाजपा का हथियार

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: क्या ज्ञानवापी बनेगी गुजरात मे भाजपा का हथियार

Date:

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है। वही सत्ताधारी भाजपा गुजरात मे पुनः अपनी जीत का परचम लहराने को तैयार है भाजपा का दावा है कि गुजरात की जनता भाजपा के समर्थन में है। जनता को मोदी का विकास दिखाई दे रहा है और इस बार गुजरात मे आप और कांग्रेस दोनो को करारी हार मिलेगी। 

वही भाजपा के इस दावे को लेकर राजनीतिक विशेषज्ञयों का कहना है कि वैसे तो गुजरात भाजपा का गढ़ है और यहां भाजपा प्रत्येक चुनाव में मोदी मौजिक और हिंदुत्व के नाम पर चुनाव लड़ती है। यहां की राजनीति का अहम मुद्दा हिन्दू धर्म ही है। लेकिन आप यहां विकास के मॉडल पर चुनाव लड़ने आई है। अब ऐसे में भाजपा कांग्रेस और आप को मात देने के लिए कोई बड़ा हिंदुत्व कार्ड खोलेगी और जनता को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

Read also: Maharashtra Crisis Live: महाराष्ट्र के राजनीतिक भूचाल में कोरोना की इंट्री

क्या ज्ञानवापी बनेगी गुजरात मे भाजपा का हथियार 

गुजरात मे भाजपा ने हिंदुत्व के नाम पर खूब राजनीति की है। राम मंदिर से लेकर बाबरी मस्जिद भाजपा का प्रमुख हथियार रहे हैं। लेकिन इस बार हिंदुत्व के रूप में भाजपा काशी का करिश्मा दिखाना चाहती है और काशी के करिश्मे पर चुनाव जीतने की उम्मीद लगाए हुए हैं। भाजपा वैसे तो ज्ञानवापी मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन कही न कही जनता के मन मे यह छवि बनी हुई है कि भाजपा के नेतृत्व में रहकर ज्ञानवापी की जांच शुरू हुई है और भाजपा हमे हमारे इतिहास से जोड़ रही है। 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: फैमिलियर कैंडिडेट पर आप लगाएगी दांव

वही अमित शाह ने हाल ही में अपने एक बयान में स्पष्ट कहा था कि हमारे मूल इतिहास को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। जिसे हम सामने लाकर रहेंगे। अमित शाह का यह बयान कही न कही हिन्दू सम्राटों के इतिहास से जुड़ा हुआ था और हिंदुत्व का समर्थन करता दिख रहा था। वैसे तो गुजरात मे भाजपा की नजर सोमनाथ पर भी है लेकिन अगर ज्ञानवापी को भाजपा गुजरात चुनाव में अपना हथियार बनाती है तो इससे भाजपा का हिन्दू वोट बैंक मजबूत होगा। क्योंकि सोमनाथ जहां इस समय राज्य स्तर का मुद्दा है वही ज्ञानवापी मस्जिद को मीडिया संस्थानों और कुछ विशेष समुदाय के लोगो ने मिलकर राष्ट्र स्तरीय मुद्दा बना दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related