Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे आम आदमी पार्टी इस बार सत्ताधारी दल भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सामने मजबूती के साथ खड़ी है। सूरत नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा 27 सींटो पर।अपनी जीत का डंका पीटने के बाद से काफी आत्मविश्वास आया है और वह कांग्रेस की जड़ो को काटकर भाजपा से सींधे तौर पर चुनावी द्वंद करने को तैयार है। जहाँ पिछले साल आम आदमी पार्टी को गांधीनगर नगर निगम के चुनाव में वैसी सफलता हासिल नहीं हुई थी लेकिन इस बार सूरत में भाजपा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
इस सफलता के बाद से आम आदमी पार्टी गुजरात के प्रत्येक राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। वैसे तो आम आदमी पार्टी ने गुजरात के राज्यो की जनता से सम्पर्क साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी के नेताओ के आपसी मतभेद ने पार्टी को कही न कही कमजोर किया है और केजरीवाल के दौरों से पार्टी को जो मजबूती मिली है वह कमजोर हुई है। लेकिन पार्टी में मची आपसी कलह के बीच अरविंद केजरीवाल का आत्मविश्वास नहीं डगमगाया है और वह अब भी गुजरात मे स्वम् को भाजपा के सामने मजबूती से देख रही है।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह मैदान में ऐसे उम्मीदवारो को उतारना चाह रही है जो की जनता से घुले मिले हो और जनता उन्हें अच्छे से जानती हो। क्योंकि कोई भी नया उम्मीदवार जनता के बीच अपनी धाक नहीं जमा पाता है और जनता उसे आसानी से स्वीकार नहीं करती। वही आप जनता के बीच फैमिलियर उम्मीदवार को उतार कर जनता से जुड़कर राजनीति करना चाह रही है।

