Gujarat Chunavi Dangal: तीस्ता सीतलवाड़ ने पीड़ितों के साथ किया धोखा, जल्द होंगे राजनीति के बड़े खुलासे

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: तीस्ता सीतलवाड़ ने पीड़ितों के साथ किया धोखा, जल्द...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal – तीस्ता सीतलवाड़ का नाम जब से सामने आया है गुजरात की राजनीति में हंगामा मच गया है और राजनीति में एक नया ट्विस्ट आया है। तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी पर उनके करीबी रहे रईस खान ने दावा किया है कि सीतलवाड़ की गिरफ्तारी पहले ही हो जानी चाहिए थी। जब हमने उनके खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन अब देर से ही सही सही तो हुआ लेकिन तीस्ता जैसे लोगो की गिरफ्तारी आवश्यक है यह लोग विक्टिम के नाम पर पैसा लेते हैं और खा लेते हैं।

रईस ने कहा अब तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी हुई है तो जल्द ही इस मामले से जुड़े सभी राजनीतिक और गौर राजनीतिक खुलासे हो जाएंगे। उन्होंने कहा तीस्ता सीतलवाड़ ने विक्टिम के साथ धोखा किया है और धोखेबाज को सजा मिलनी चाहिए। इस मामले में वह अकेले तो नहीं थी उनके साथ कुछ राजनीतिक दल भी जुड़े थे। जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा होगा। जिसके असर चुनाव में भी दिखेगा। 

Read also: G7 Summit: पीएम मोदी से गर्मजोशी से मिले बाइडन तो जर्मनी चांसलर ने की साझेदारी की बात

उन्होंने आगे कहा, जब मैं मुंबई में था, 1992 दंगे के दौरान तीस्ता से मिला था तब वो एक न्यूज़पेपर में रिपोर्ट करती थीं. उसके बाद उन्होंने इस्तीफा देकर कॉम्बेक्ट न्याय मंच के नाम  एनजीओ बनाया जिसमे उन्होंने काम किया। मैने उनके इस काम मे उनकी मदद की थी लेकिन 1992 में उनके और मेरे सम्बंध खत्म हो गए। वही जब 2002 में गुजरात दंगे हुए तब मैं गुजरात मे था। उन्होंने दंगे के दौरान मुझसे संपर्क साधा और उन्होंने कहा हमे दंगे में पीड़ित से बात करनी चाहिए। मैं उन्हें ईमानदार महिला समझता था लेकिन वह कुछ ओर ही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...