Gujarat Chunavi Dangal: हार्दिक पटेल को लेकर बोले नितिन पटेल, गलती सुधारने का मौका मिलना ही चाहिए

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: हार्दिक पटेल को लेकर बोले नितिन पटेल, गलती सुधारने...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal – जहां इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है वही गुजरात और कांग्रेस में सियासी द्वंद मचा हुआ है। कांग्रेस का दामन छोड़कर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि हार्दिक पटेल 2 जून को भाजपा में शामिल होंगे। वही हार्दिक के भाजपा में शामिल होने के संदर्भ में गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पाटीदार नेता नितिन पटेल ने कहा यदि कोई गलती करता है तो उसे गलती सुधारने का मौका मिलना चाहिए। वही अगर कोई राष्ट्र के लिए हितकारी काम करना चाहे तो उसे मौका देना चाहिए। 

हार्दिक पटेल एक उम्दा नेता हैं और यह जनता के लिए हितकारी काम करना चाहते हैं। उन्हें यह मौका मिलना ही चाहिए। हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने की घोषणा कल बीजेपी प्रवक्ता भरत डांगर ने की थी उन्होंने बताया था कि हार्दिक बीजेपी मुख्यालय कमलम् में पार्टी ज्वॉइन करेंगे। हार्दिक को भाजपा परिवार का हिस्सा बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल मौजूद रहेंगे। 

Read also: UP Vidhan Sabha Budget Session : योगी काल में तीसरी बार बढ़ी विधायक निधि

हार्दिक पटेल ने 23 मई को इस बात के संकेत दिए थे की वह भाजपा परिवार का हिस्सा बनेंगे। हार्दिक पटेल ने आज तक के दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था की आगामी समय मे वह समाज हित, राष्ट्र हित, प्रदेश का हित और समाज का हित सोचने वाली रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे हैं. बता दें भाजपा को अक्सर यह कहते पाया गया है कि उसके लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि है जिस कारण लोगो ने यह अटकलें 23 मई को लगा ली थी की हार्दिक पटेल भाजपा परिवार का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 

हार्दिक ने भाजपा के सन्दर्भ में बयान दिया था की गुजरात मे भाजपा की लहर है जनता कांग्रेस को बिल्कुल नहीं पसन्द कर रही है। जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है और आगामी समय मे भाजपा ही गुजरात की बागडोर संभालेगे। वही अगर हम कांग्रेस की बात करे तो वह स्वार्थी पार्टी है वह स्वार्थ की राजनीति करती है और अपने हित हेतु किसी का भी उपयोग कर सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...